फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP board exams 2024: Class 12 Biology, Maths paper leak on whatsapp group; FIR lodged

UP Board Paper Leak: व्हाट्सएप पर यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का जीव विज्ञान और गणित का पेपर लीक, एफआईआर दर्ज

Fri, 01 Mar 2024 10:13 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 01 Mar 2024 10:13 AM IST
सार

UP Board Paper Leak: यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक विवाद अभी शांत नहीं हुआ था कि राज्य में कक्षा 12वीं के जीव विज्ञान और गणित के पेपर लीक की कथित घटना ने एक बार फिर हलचल मचा दी है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन
UP board exams 2024: Class 12 Biology, Maths paper leak on whatsapp group; FIR lodged
UP board paper leak

विस्तार

UP Board 12th Biology, Maths Paper Leak: यूपी में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा लीक मामले को लेकर सीएम योगी ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर राज्य में चल रही बोर्ड परीक्षाओं के बीच कक्षा 12वीं के जीव विज्ञान और गणित के पेपर लीक हो गए। यह परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 02 बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला के मुताबिक, इंटरमीडिएट जीवविज्ञान और गणित का पेपर दोपहर 03:10 बजे एक व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजा गया था। यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक विवाद के साथ इस कथित घटना ने एक बार फिर राज्य में हलचल मचा दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

UP Board 12th Paper Leak: बोर्ड ने क्या कहा?

यूपीएमएसपी की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ''द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान अपराह्न 03:10 बजे आगरा जिले के राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक श्री मुकेश अग्रवाल, संयुक्त शिक्षा निदेशक, शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज द्वारा सूचित किया गया कि ऑल प्रिंसिपल्स आगरा नामक व्हाट्सएप ग्रुप पर इंटरमीडिएट बायोलॉजी और गणित के पेपर लीक हो गए हैं।"

शुक्ला ने बताया कि पेपर लीक होने के दौरान सभी अभ्यर्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर अपने कमरों में शांतिपूर्वक परीक्षा दे रहे थे, जिससे परिषदीय परीक्षाओं की शुचिता किसी भी स्तर पर प्रभावित नहीं हुई है।

यूपी बोर्ड दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की जाती है। 12वीं कक्षा के जीव विज्ञान और गणित के पेपर दोपहर 03:10 बजे ऑल प्रिंसिपल्स आगरा नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर विनय चौधरी नाम के व्यक्ति ने भेजे थे। जिस समय पेपर भेजा गया था,  तब तक परीक्षा को शुरू हुए 01 घंटे 10 मिनट की अवधि हो चुकी थी।

यह कृत्य विनय चौधरी द्वारा किसी व्यक्ति विशेष पर प्रतिरूपण करने के उद्देश्य से किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक, आगरा को विनय चौधरी एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया और जिला विद्यालय निरीक्षक, आगरा द्वारा विनय चौधरी एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed