UP Board Exams 2022: मैथ्स को इस तरह बनाएं स्कोरिंग सब्जेक्ट, फ्री क्लास और इन क्वैश्चन बैंक से होगी पक्की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू हो रही हैं। परीक्षा में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं और प्रदेश भर में छात्र-छात्राएं जोर-शोर से इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए करीब 52 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। वैसे तो विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूरे साल तैयारी करते हैं लेकिन परीक्षा के समय बाकी विषयों से अलग गणित विषय से लगभग सभी छात्रों को घबराहत होने लगती है। खासतौर पर पहली बार बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 10वीं के छात्र काफी तनाव महसूस करते हैं। यही वजह है कि इन बचे हुए दिनों में छात्र-छात्राओं की मदद के लिए सफलता डॉट कॉम एक खास पहल करते हुए उन्हें फ्री क्लासेस और क्वैश्चन बैंक मुहैया करा रहा है। 10वीं का गणित का एग्जाम 12 अप्रैल 2022 को होगा। ऐसे में छात्र-छात्राएं इस फ्री क्लास और क्वैश्चन बैंक की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं। ये क्लासेस देश की बेस्ट फैकल्टी द्वारा दी जा रही हैं जहां छात्रों को इन बचे हुए दिनों के हिसाब से तैयारी कराई जा रही है ताकि वो एग्जाम में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दे सकें। अगर आप दसवीं के छात्र हैं लेकिन आप अपनी मैथ्स सबजेक्ट की तैयारी से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं तो आप सफलता डॉट कॉम के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। गणित की क्लास देश की नामी फैकल्टी में शामिल विशाल मारू सर ले रहे हैं जिनके पास छात्रों को गणित पढ़ाने का कई सालों का अनुभव है।
इस तरह डाउनलोड करें गणित की फ्री ई-बुक
UPMSP के 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फैकल्टी ने एक खास क्वैश्चन बैंक तैयार किया है। इसमें चैप्टर वाइज प्रश्न और उसके उत्तर दिए गए हैं जिन्हें फॉर्मूलों के साथ बेहद आसानी से समझाया गया है। इन्हें इस तरह तैयार किया गया है कि जिससे छात्र-छात्राएं परीक्षा से पहले इन बचे हुए दिनों में भी पूरे सिलेबस का सार समझ सकें और महत्वपूर्ण व हर साल पूछे जाने वाले क्वैश्चन की जमकर प्रैक्टिस कर सकें। इस फ्री ई-बुक को पीडीएफ में डाउनलोड करने के लिए आप UP Board Math Question Bank-Free PDF-2022 पर क्लिक कर सकते हैं।
कैसे घर बैठे फ्री में करें बोर्ड एग्जाम की पक्की तैयारी
अगर आप 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल हो रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही फ्री कोचिंग क्लासेस की मदद से घर बैठे अपनी कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं और बोर्ड परीक्षा के लिए सभी सब्जेक्ट्स का रिवीजन भी कर सकते हैं। इस फ्री कोचिंग क्लास से छात्र सफलता डॉट कॉम पर विजिट कर या अपने मोबाइल पर सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत डाउनलोड करें safalta app और घर बैठे फ्री में बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।
कमेंट
कमेंट X