😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
UP Board Exams 2021 Matric 10th Board to be cancelled UPMSP seeks information from schools
{"_id":"60a34b4a29d09539926efed2","slug":"up-board-exams-2021-matric-10th-board-to-be-cancelled-upmsp-seeks-information-from-schools","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा 2021: क्या रद्द हो सकती है दसवीं की परीक्षा? यहां जानिए","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा 2021: क्या रद्द हो सकती है दसवीं की परीक्षा? यहां जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अभी तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। हालांकि अभी दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित किया गया है लेकिन इससे ज्यादा इन परीक्षाओं को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। जबकि सीबीएसई और आईसीएसई सहित कई राज्यों के बोर्ड ने दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया है और छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास करने की घोषणा की है। ऐसे में यह भी संभावना जताई जा रही है कि यूपी बोर्ड दसवीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर सकता है। बोर्ड की तरफ से अभी ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है। बोर्ड ने सभी जिलों के कोर्डिनेटर्स को दसवीं कक्षा के छमाही और प्री बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा है।
2 of 3
UP Board Exam 2021
- फोटो : Amar Ujala Graphics
सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से मंगलवार शाम यानी कि आज शाम तक दसवीं कक्षा के छमाही और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा गया है। बोर्ड ने साफ कहा है कि सारे स्कूल दसवीं कक्षा के छमाही और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को तय सीमा तक ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर लें। हालांकि अभी बोर्ड की तरफ से दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने संबंधी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अभी सिर्फ दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। दसवीं कक्षा की परीक्षाओं के संबंध में अंतिम निर्णय बोर्ड लेगा।
3 of 3
up board
- फोटो : Amar Ujala Graphics
बोर्ड की तरफ से दसवीं कक्षा के छमाही और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड करने संबंधी निर्देश के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर सकता है। आपको बता दें कि सीबीएसई दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर चुकी है और 20 जून को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर रही है। वहीं, पंजाब बोर्ड ने दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन के जरिए दसवीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X