UP Board Exam 2026: ऑनलाइन लाइव सेशन में छात्रों को मिला मार्गदर्शन, तनाव छोड़ आत्मविश्वास से दें परीक्षा
UP Board Exam Online YouTube Session: यूपी बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों की बेहतर तैयारी और तनाव कम करने के उद्देश्य से ऑनलाइन गाइडेंस सेशन शुरू किया है। इस सत्र में विशेषज्ञों द्वारा परीक्षा रणनीति, समय प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी सलाह दी जा रही है।
विस्तार
UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों को तनाव से निपटने में मदद करने के लिए 14 फरवरी 2026 को यूट्यूब पर एक लाइव सत्र आयोजित कर रहा है। ऑनलाइन लाइव सेशन के दौरान अधिकारियों ने छात्रों को कई महत्वपूर्ण बातें कहीं और परीक्षा के समय विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी।
परीक्षा के दौरान छात्रों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
- परीक्षा के समय किसी भी प्रकार का तनाव न रखें, क्योंकि यह जीवन की अंतिम परीक्षा नहीं है।
- परीक्षा को किसी सामान्य दिन की तरह हल्के में न लें, बल्कि गंभीरता और आत्मविश्वास के साथ दें।
- अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें - पर्याप्त नींद लें और संतुलित भोजन करें।
- परीक्षा केंद्र को परीक्षा से पहले एक बार देखकर आ जाएं, ताकि अंतिम समय में स्थान को लेकर कोई तनाव न हो।
- अपने साथ ले जाने वाली सभी आवश्यक वस्तुएं पहले से तैयार रखें जैसे पेन, पेंसिल, एडमिट कार्ड आदि।
- इसके अतिरिक्त, यदि मानसिक तनाव अधिक हो तो टेली-मानस (Tele-MANAS) हेल्पलाइन नंबर 14416 पर संपर्क कर सकते हैं।
उत्तर लिखने की प्रैक्टिस और कॉपी जांचने पर दें ध्यान
छात्रों को परीक्षा से पहले उत्तर लिखने की नियमित प्रैक्टिस करनी चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि विद्यार्थियों को सब कुछ आता है, लेकिन वे सही तरीके से लिख नहीं पाते। इसलिए केवल पढ़ना ही नहीं, बल्कि लिखकर अभ्यास करना भी बहुत जरूरी है।साथ ही यह भी ध्यान रखें कि परीक्षक (एग्जामिनर) के पास कॉपियां जांचने के लिए सीमित समय होता है। ऐसे में यदि आप अपने उत्तर साफ-सुथरे ढंग से, हेडिंग और पॉइंट्स में लिखते हैं, जरूरी बातों को अंडरलाइन करते हैं और जहां आवश्यक हो वहां ग्राफ या डायग्राम बनाते हैं, तो परीक्षक के लिए उत्तर समझना आसान हो जाता है और अच्छे अंक मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
परीक्षा के अंत में अपनी कॉपी को एक बार जरूर जांच लें, ताकि कोई सवाल छूट न जाए और लिखने में हुई छोटी-मोटी गलतियां सुधारी जा सकें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।
कमेंट
कमेंट X