फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Exam 2023 student got chance to correct exam form to check upmsp.edu.in

UP Board Exam 2023: यूपी 10वीं-12वीं छात्रों को मिला ये मौका, जल्दी करें कहीं चूक न जाएं

Wed, 23 Nov 2022 05:28 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 23 Nov 2022 05:28 PM IST
सार

UP Board Exam 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को परीक्षा आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का एक और मौका दिया है।

विज्ञापन
UP Board Exam 2023 student got chance to correct exam form to check upmsp.edu.in
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP Board Exam 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को परीक्षा आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का एक और मौका दिया है। आवेदन कर चुके अभ्यर्थी अपने नाम, माता- पिता के नाम की स्पेलिंग अथवा आधार नंबर, मोबाइल नंबर एवं फोटो आदि में किसी प्रकार की कोई त्रुटि हो तो इन गलतियों को सुधार सकते हैं।  इसके लिए परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर लिंक सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन






 

विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश

इस बारे समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों की विद्यालयीय अभिलेखानुसार तत्काल जांच कर लें, और इसके अनुसार उनमें कोई त्रुटि / विसंगति हो तो उसे परिषद की वेबसाइट पर दिये गये लिंक पर लॉग-इन करके इन सभी त्रुटियों / विसंगतियों का ऑनलाइन सुधार दिनांक 28-11-2022 तक अवश्य करा लें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

परिषद की वेबसाइट सक्रिय
इस कार्य के लिए परिषद की वेबसाइट दिनांक 19-11-2022 से सक्रिय कर दी गई है। त्रुटियों / विसंगतियों के सुधार के लिए दिए गए इस अवसर के बाद उन्हें आगे अन्य कोई अवसर नहीं दिया जायेगा। इसके बाद भी यदि किसी परीक्षार्थी के विवरणों में कोई त्रुटि रह जाती है, तो उसके लिए सम्बन्धित प्रधानाचार्य सीधे तौर पर उत्तरदायी माने जाएंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 59 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। इनमें हाईस्कूल के 31,28,318 छात्रों ने जबकि इंटरमीडिएट के 27,50,130 छात्र शामिल हैं। छात्रों को अब परीक्षा की डेट शीट का इंतजार है। यूपीएमएसपी जल्द ही यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी करेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed