फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Exam 2021 Tips for Science Paper UP Board Join Safalta.Com Crash Course

UP Board Exam 2021: बोर्ड एग्जाम की उल्टी गिनती शुरू, विज्ञान में अच्छे अंक पाने के ये हैं खास टिप्स

Fri, 19 Mar 2021 05:16 PM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 19 Mar 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
UP Board Exam 2021 Tips for Science Paper UP Board Join Safalta.Com Crash Course
up board - फोटो : Amar Ujala Graphics

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2021 में होने वाली परीक्षाओं के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। बोर्ड की ओर से इन परीक्षाओं के लिए समय सारणी भी जारी कर दी गई  है। यदि  किसी भी छात्र को डेटशीट नहीं मिल पाई है तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं  है। वह यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जाकर अपनी डेटशीट को डाउनलोड एवं आवश्यकतानुसार प्रिंट भी कर लें। यूपी बोर्ड 10वीं एग्जाम में मैथ्स और विज्ञान के साथ पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी नीचे दी गई लिस्ट को भी अपने पास सुरक्षित कर सकते हैं। यह डेटशीट उनके लिए बेहद मददगार साबित होगी। 

तारीख

पेपर का नाम

24/04/2021

हिन्दी 

28/04/2021

चित्रकला / कम्प्यूटर (द्वितीय पाली)

30/04/2021

अंग्रेजी

03/05/2021

सामाजिक विज्ञान

05/05/2021

विज्ञान

10/05/2021

गणित

 
आपको बता दें कि यूपी बोर्ड एग्जाम के लिए अब से लगभग 38 दिन ही शेष रह गये हैं ऐसे में इसके लिए परीक्षार्थियों को कड़ी मेहनत और स्ट्रेटेजिक तैयारी करने की जरूरत है।  
विज्ञापन

कैसे बना सकते हैं विज्ञान को बेहतर? 
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में विज्ञान सब्जेक्ट के परीक्षार्थियों को अब पढ़े हुए कोर्स की प्रैक्टिस और कांसेप्ट क्लियर करने की जरूरत है। विज्ञान विषय में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए छात्रों को इन बिंदुओं पर फोकस करते हुए अपनी तैयारी करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रसायन विज्ञान को इस तरह से करें तैयार
केमिस्ट्री सब्जेक्ट में अच्छी तैयारी के लिए छात्र को रासायनिक समीकरणों एवं उनकी क्रिया विधियों काे पेन पेपर पर लिख कर प्रैक्टिस करें। साथ ही आवर्त सारणी के तत्व एवं उनके परमाणु भार व परमाणु क्रमांक भी याद कर लें। इस तरह से रिवीजन करने पर आपकी तैयारी और भी मजबूत हो जाती है।

ऐसे करें भौतिक विज्ञान की तैयारी 
बोर्ड छात्रों को फिजिक्स में अपवर्तन और विद्युत धारा जैसे चैप्टर पर अच्छी मेहनत करनी चाहिए। इसके लिए वह पुराने प्रैक्टिस सेट की मदद ले सकते हैं। छात्र जितना हो सके अधिक से अधिक न्यूमेरिकल्स, उनके सूत्र और मात्रक आदि की प्रैक्टिस करते रहें। ऐसा करने से उनके न्यूमेरिकल्स के डाउट्स तो क्लियर हो ही जाएंगे साथ ही साथ थ्योरी के कॉन्सेप्ट को भी समझने में मदद मिलेगी।

डायग्राम बनाकर करें बायोलॉजी की तैयारी
विज्ञान परीक्षा के तीसरे पार्ट में 25 अंकों की बायोलॉजी आती है। जिसमें जीव जगत 20 अंक एवं प्राकृतिक संसाधन से 5 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके लिए छात्रों को मानव शरीर की संरचना, जीवन की प्रक्रियाएं, मानव आनुवंशिकी, आदि चैप्टर को चित्र बनाकर और उन्हें नामांकित करते हुए तैयार करना चाहिए। जिससे उन्हें परीक्षा देते समय परेशानियां फेस न करनी पडे।डायग्राम बनाने और उन्हें नामांकित करने का अभ्यास करते समय छात्र कलर पेंसिल या स्केच पेन आदि काे भी प्रयोग कर सकते हैं।

परीक्षा देते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • विज्ञान की परीक्षा देते समय परीक्षार्थियों को बेकार की बातों को लिखने से बचना चाहिए। 
  • साथ ही लॉन्ग आंसर लिखते समय महत्वपूर्ण वाक्यों को हाईलाइट अवश्य कर दें।
  • जरूरत पड़ने पर उत्तर में चित्र या आरेख बनाने का प्रयास करें। जिससे आपको अच्छे अंक मिल सकते हैं।

45 दिनों का फ्री क्रैश कोर्स  
यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए safalta.com ने 45 दिनों का एक फ्री क्रैश कोर्स लॉन्च किया है। जिसमें स्टूडेंट्स को मिलेंगी अनुभवी शिक्षकों द्वारा 120 घंटे से भी अधिक समय की लाइव इंटरेक्टिव क्लासेस, साथ ही उनके द्वारा तैयार किए गए पीडीएफ स्टडी मैटेरियल। इसके अलावा यहां पर छात्रों के प्रैक्टिस के दौरान होने वाले डाउट्स को भी एक्सपर्ट द्वारा क्लियर किया जाता है। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको बस इस लिंक http://bit.ly/safaltaapp

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed