{"_id":"60543cac2a43ef4fc957420b","slug":"up-board-exam-2021-this-year-56-lakh-students-will-give-the-exam-know-how-many-students-are-in-10th-and-12th","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board 2021: इस साल 56 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा, जानें 10वीं व 12वीं में कितने विद्यार्थी हैं?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board 2021: इस साल 56 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा, जानें 10वीं व 12वीं में कितने विद्यार्थी हैं?
Fri, 19 Mar 2021 11:24 AM IST
ललित फुलारा
Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2021
- फोटो : amar ujala
UP Board Exam 2021: उत्तर प्रदेश बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी। दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से लेकर 11.15 बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। इस साल कुल 56, 03, 813 ने विद्यार्थियों ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किया है। 29, 94, 312 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के लिए और 26,09,501 विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है।
विज्ञापन
बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ला का कहना है कि इस साल 8514 केंद्रों पर दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए स्कूलों में सीसीटीवी, वायस रिकॉर्डर और राउटर लगाए जाएंगे। ये चीजें परीक्षा की निगरानी और वेबकास्टिंग के लिए लगाए जाएंगे। बोर्ड इनकी तैयारी में जुट गया है। पिछले साल बोर्ड ने 7784 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की थी। इस साल परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
विद्यार्थी सफलताडॉटकॉम के साथ भी यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। यहां परीक्षा के दौरान होने वाले डाउट्स को एक्सपर्ट द्वारा क्लियर किया जाता है। तो देर किस बात की गूगल प्ले स्टोर से अभी सफलता ऐप डाउनलोड करें और पाएं अपने बोर्ड एग्जाम में 100 प्रतिशत सफलता केवल सफलता ऐप के साथ। या इस लिंक http://bit.ly/safaltaapp पर क्लिक करें।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X