फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Exam 2021: Class 10th Exam Cancelled Check Class 12th Status Here

UP Board Exam 2021: 10वीं की परीक्षा रद्द, जानिए 12वीं की परीक्षा को लेकर क्या है जानकारी?

Sat, 29 May 2021 05:51 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 29 May 2021 05:51 PM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।
  • इस साल दसवीं कक्षा के छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।

विज्ञापन
UP Board Exam 2021: Class 10th Exam Cancelled Check Class 12th Status Here
UP Board Exam 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इस साल दसवीं कक्षा के छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। दसवीं की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है। दरअसल, कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण दसवीं की परीक्षाओं को रद्द करने के कयास काफी पहले से लगाए जा रहे थे, लेकिन इस पर आखिरी फैसला मुख्यमंत्री को करना था। सूबे के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शनिवार को दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-त्रिपुरा बोर्ड परीक्षा 2021: कोरोना के कारण चयनित विषयों के लिए होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई असाधारण परिस्थितियों में छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। दसवीं के छात्र बिना परीक्षा के अलगी कक्षा में प्रमोट होंगे। सरकार के इस फैसला का लाभ दसवीं कक्षा के 29,94,312 छात्रों को मिलेगा। बोर्ड को दसवीं के छात्रों को ग्यारहवीं कक्षा में प्रमोट करने के विस्तृत दिशा-निर्देश बनाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारहवीं की परीक्षा जुलाई के दूसरे हफ्ते में
वहीं, बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन जुलाई के दूसरे हफ्ते में ंहो सकता है। बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन जुलाई के दूसरे सप्ताह में तभी होगा जब कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति सामान्य रहेगी। बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की समय सीमा भी कम की गई है। बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं पहले 3.15 घंटे की होती थी अब 1.5 घंटे की होगी। छह, सात, आठ, नौ और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को बिना परीक्षा के ही प्रमोट किया जाएगा। इन कक्षाओं के छात्रों से सिर्फ तीन सवाल पूछे जाएंगे।

इससे पहले यूपी बोर्ड ने अप्रैल में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। बता दें कि इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए 56 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed