Up board 2020: परीक्षा शुरू, एडमिट कार्ड के साथ ये दस्तावेज जरूरी, वरना नहीं दे पाएंगे परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Board Exam 2020: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP - Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad) द्वारा 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा की परीक्षा मंगलवार, 18 फरवरी 2020 से शुरू हो चुकी है। इस परीक्षा को लेकर इस बार उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग व प्रशासन ने कई सख्तियां बरतने की तैयारी की है। कुछ बदलाव भी किए। यहां हम आपको बोर्ड द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही ये भी जानें कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड के साथ-साथ कौन-कौन से दस्तावेज ले जाना जरूरी है, जिनके बिना उन्हें केंद्र में प्रवेश नहीं मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें- यूपी बोर्ड ने जारी किया हेल्पलाइन नंंबर, परीक्षार्थी अपनी जिज्ञासाओंं का पा सकेंगे समाधान
- सर्वाधिक 285 केंद्र प्रयागराज जिले में बनाए गए हैं, जबकि प्रतापगढ़ में 199, फतेहपुर में 109 और कौशाम्बी में 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
- सभी परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम से ऑनलाइन जोड़ दिए गए हैं, जिससे किसी भी परीक्षा केंद्र की वेबकास्टिंग किसी भी वक्त देखी जा सकती है।
- ये पहली बार होगा जब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड पर उनके अभिभावकों के नाम अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी अंकित करेगा। पहले सिर्फ अंग्रेजी भाषा में नाम लिखे जाते थे।
- इसके अलावा मार्कशीट में भी ऐसा ही बदलाव किया गया है। इस बार यूपी बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों को उनकी मार्कशीट दो भाषाओं में जारी की जाएगी - हिंदी और अंग्रेजी।
- माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने कहा कि हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ कक्षा-9 का रजिस्ट्रेशन कार्ड और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के अभ्यर्थियों को कक्षा-11 का रजिस्ट्रेशन कार्ड लेकर जाना अनिवार्य होगा।
- प्रमुख सचिव ने रविवार को 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड या सरकार की ओर से जारी कोई पहचान पत्र भी अपने साथ लेकर जाना होगा।
- परीक्षार्थी सेंटर में पारदर्शी बाक्स तथा पानी की बोतल भी परीक्षा कक्ष में ला सकते है, लेकिन परीक्षा केंद्र में किसी प्रकार की अध्ययन सामग्री, मोबाइल, हेडफोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, बैग ले जाने नहीं दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- UP Board 2020: एडमिट कार्ड से लेकर मार्कशीट तक में बदलाव, लें पूरी जानकारी
कमेंट
कमेंट X