फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2020 News: UP board decision, now compartment will not be written on students' marksheet

UP Board 2020: अब बोर्ड के विद्यार्थियों की मार्कशीट पर नहीं लिखा होगा कंपार्टमेंट

Fri, 24 Apr 2020 10:22 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Fri, 24 Apr 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2020 News: UP board decision, now compartment will not be written on students' marksheet

UP Board 2020: उत्तर प्रदेश बोर्ड पहली बार छात्रों के लिए 12वीं की परीक्षा में कंपार्टमेंट की सुविधा देने जा रहा है। यह कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्र- छात्राओं के लिए होगी, जो एक विषय में फेल होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसके साथ ही बोर्ड ने यह भी निर्णय लिया है कि जो छात्र- छात्राएं इस कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होंगे उनके अंकपत्र सह प्रमाणपत्र में यह नहीं लिखा जाएगा, कि छात्र नें कंपार्टमेंट परीक्षा देकर सफलता प्राप्त की है। यह निर्णय इस लिये लिया गया है कि कंपार्टमेंट परीक्षा देकर पास हुए बच्चों पर मनोवैज्ञानिक दबाव न बने।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 20 अप्रैल को संयुक्त सचिव जयशंकर दुबे के द्वारा जारी आदेश में इसका जिक्र है। वहीं काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) भी कंपार्टमेंट देने वाले विद्यार्थियों के अंक पत्र पर इसकी जानकारी नहीं देता है। जबकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन में कम्पार्टमेंट परीक्षा में पास होने वाले छात्रों की मार्कशीट में इसका उल्लेख होता है।
विज्ञापन


UP Board Result 2020
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन मई के महीने में कराने वाला था। परंतु कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण से अभी 10वीं और 12वीं परीक्षा की कॉपियों का मुल्यांकन नही हो पाया है, जिस वजह से बोर्ड के परिणामों में देरी हो रही है।

जयशंकर दुबे की ओर से जारी आदेश के अनुसार उन छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान की जाएगी जो कृषि वर्ग के निर्धारित किसी एक प्रश्नपत्र में अथवा व्यावसायिक वर्ग के लिए निर्धारित ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed