{"_id":"65e6c8aff9a97cc60d099fa3","slug":"up-board-class-10th-12th-exam-copies-evaluation-will-start-from-16-march-result-will-declared-soon-2024-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Evaluation: इस दिन से चेक होनी शुरू होंगी यूपी बोर्ड की कॉपियां, 13 दिनों में पूरा हो जाएगा मूल्यांकन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Evaluation: इस दिन से चेक होनी शुरू होंगी यूपी बोर्ड की कॉपियां, 13 दिनों में पूरा हो जाएगा मूल्यांकन
Tue, 05 Mar 2024 12:54 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:54 PM IST
सार
UP Board Copy Evaluation: यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं दे रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन शुरू होने की तारीख की घोषणा कर दी है। मूल्यांकन का काम इसी महीने पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
UP board exam 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Evaluation 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तारीख की घोषणा कर दी है। इस बात की जानकारी बोर्ड सचिव की ओर से भी साझा की गई है। मूल्यांकन का काम 13 दिनों के भीतर समाप्त हो जाएगा। बोर्ड ने मूल्यांकन की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन 16 मार्च, 2024 से शुरू हो जाएगा। मूल्यांकन का काम 16 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च, 2024 तक 13 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
#upboard सूचनार्थ pic.twitter.com/vWAVsjhMsD
— Dibyakant Shukla (@DibyakantShukla) March 4, 2024
विज्ञापन
जारी नोटिस के मुताबिक, 24 से 26 मार्च तक होली का पर्व होने के कारण उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम बाधित रहेगा। 26 मार्च के बाद मूल्यांकन फिर से सुचारू रूप से शुरू होकर 31 मार्च तक पूरा होगा।
कमेंट
कमेंट X