फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 2021: problem in uploading the number of students, UP Board made this big change safalta

UP Board 2021: छात्रों के नंबर अपलोड करने में हुई समस्या तो यूपी बोर्ड ने कर दिया ये बड़ा बदलाव

Thu, 20 May 2021 02:57 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 20 May 2021 02:57 PM IST
सार

यूपी बोर्ड ने बढ़ाई 10वीं छात्रों के नंबर अपलोड करने की तारीख। 18 मई से बढ़ाकर 20 मई तक नंबर अपलोड करने का दिया गया मौका।

विज्ञापन
UP Board 2021: problem in uploading the number of students, UP Board made this big change safalta
UP Board Exams

विस्तार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अप्रैल महीने से ही लगातार टलती जा रहीं थीं लेकिन हाल ही में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) के सचिव दिव्यकान्त शुक्ल ने उच्च स्तरीय बैठकों के बाद प्रदेश के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों  को एक नोटिस जारी कर निर्देश दिया कि वो 18 मई तक यूपी बोर्ड दसवीं के सभी छात्रों के छमाही एग्जाम व प्री-बोर्ड एग्जाम के प्राप्तांक और पूर्णांक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दें। इस सूचना के बाद यूपी बोर्ड 10वीं के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के छात्र ये कयास लगाने लगे कि शायद 20 मई तक उनका रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा लेकिन छात्रों को बता दें कि ऐसा नहीं होने वाला। यूपीएमएसपी (UPMSP) ने हाल ही में वेबसाइट में नंबर अपलोड करने की तारीखों में बड़ा बदलाव करते हुए इस डेट को 18 मई से बढ़ाकर 20 मई कर दिया है। यानी अब स्कूल प्रशासन यूपी बोर्ड 10वीं के छमाही और प्री-बोर्ड एग्जाम के नंबर 20 मई तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


12वीं के छात्र जारी रखें अपनी तैयारी  
एक तरफ जहां हाईस्कूल के स्टूडेंट्स को प्रमोट करने की कवायद तेज कर दी गई है, वहीं दूसरी ओर इंटर के बोर्ड छात्रों के सामने अभी भी असमंजस की स्थिति है। ऐसे में 12वीं छात्रों के लिए यही सलाह है कि वो अपनी तैयारी करते रहें।  
विज्ञापन


ऐसे जारी रखें फ्री में ऑनलाइन तैयारी
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने 9वीं से लेकर 12वीं तक के सभी छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए अपनी पढ़ाई जारी रखने की बात की है। अगर आप यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र हैं तो आप www.safalta.com के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। बता दें कि छात्रों की घर बैठकर तैयारी कराने के लिए www.safalta.com फ्री क्रैश कोर्स चला रहा है। इस फ्री क्रैश कोर्स में छात्रों को ऑनलाइन क्लासेस, प्रीवियस ईयर गेस पेपर और प्रैक्टिस पेपर भी मुहैया कराए जा रहे हैं। तो देर किस बात की अभी इस लिंक  http://bit.ly/safaltaapp के जरिए Safalta App Download करें और बोर्ड परीक्षाओं की घर बैठे फ्री तैयारी शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed