फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 2021: Deputy Chief Minister has said this now on board examinations, know this important information, safalta

UP Board 2021: बोर्ड परीक्षाओं पर उप-मुख्यमंत्री ने अब कही ये बात, जानिए परीक्षाओं से जुड़ी ये अहम जानकारी

Thu, 27 May 2021 11:20 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 27 May 2021 11:20 PM IST
सार

उप-मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने एक न्यूज एजेंसी को दिए गए बयान में कुछ ऐसा कहा कि जिसके बाद अब प्रमोट किए जाने के फैसले पर संशय उठ रहा है।

विज्ञापन
UP Board 2021: Deputy Chief Minister has said this now on board examinations, know this important information, safalta
UP Board Exams - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं को लेकर असमंजस का दौर जारी है। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकान्त शुक्ल ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से स्टूडेंट्स के छमाही और प्री बोर्ड एग्जाम के अंकों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए निर्देश दिए थे जिसके बाद यूपी बोर्ड छात्रों को प्रमोट कर पास करने के कयास लगने शुरू हो गए। वेबसाइट पर नंबरों को अपलोड करने की अंतिम तारीख 28 मई सुनिश्चित की गई थी जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि सरकार और यूपी बोर्ड द्वारा छात्रों को प्रमोट करने और उसके रिजल्ट से जुड़ी तारीखों का ऐलान किया जाएगा लेकिन हाल ही में यूपी के उप-मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने एक न्यूज एजेंसी को दिए गए बयान में कुछ ऐसा कहा कि जिसके बाद अब प्रमोट किए जाने के फैसले पर संशय उठ रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा, 'हम पहले ही प्रश्न पत्र प्रिंट करा चुके हैं। कॉपियों के डिकोडेड सेट तैयार हो चुके हैं। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए 8,513 परीक्षा केंद्र निर्धारित कर लिए गए हैं। हम कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री से परीक्षा के आयोजन के संबंध में चर्चा करेंगे और इस माह के अंत तक फैसला लिया जा सकता है।'  इस बातचीत के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि क्या सरकार यूपी बोर्ड को परीक्षाएं आयोजित कराने के आदेश दे सकती है।
विज्ञापन


बोर्ड छात्र ऐसे कर सकते हैं फ्री में रिवीजन और तैयारी
 यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों को ऐसी स्थिति में पहले की तरह ही अपनी परीक्षाओं तैयारी को जारी रखनी चाहिए। साथ ही सभी सब्जेक्ट्स का रिवीजन भी करते रहना चाहिए। छात्र अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए www.safalta.com  द्वारा चलाए जा रहे फ्री क्रैश कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं  जहां प्रत्येक विषय की निशुल्क तैयारी कराई जा रही है  तो देर किस बात की अभी गूगल प्ले स्टोर पर जाएं या इस लिंक  http://bit.ly/SAFALTA-APP  पर क्लिक करें और अपने फोन पर सफलता ऐप को डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed