UP Board 2020: 12वीं पास भी कर सकते हैं इन सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Board 2020: कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया के हालात खराब है भारत भी इससे अछुता नही है। भारत मेंं भी इस वायरस के चलते लॉकडाउन किया गया है। इस लॉकडाउन का असर बोर्ड के आने वाले रिजल्ट के ऊपर भी पड़ा है। कई राज्यों में अभी बोर्ड की परीक्षाएं सम्पन्न नहीं हो पाई हैं, और जहां पर परीक्षाएं हो गई हैं वहां पर मुल्यांकन का कार्य बंद है। इन सभी कराणों की वजह से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आने में देरी हो रही है। 12वीं कक्षा के छात्र जो रिजल्ट का इंतजार कर रहे होंगे, उन्होंने अपने भविष्य को लेकर योजनाएं बनानी शुरू कर दी होंगी, कि उन्हें कहां एडमिशन लेना है या कौन से पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना है। परंतु क्या आपको मालूम है कि कुछ सरकारी नौकरियां भी ऐसी होती हैं जिनमें 12वीं के बाद आवेदन किया जा सकता है। आप इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे कि 12वीं के बाद आप किन-किन प्रमुख नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं-
एसएससी स्टेनोग्राफर:
- कर्मचारी चयन आयोग प्रत्येक वर्ष स्टेनोग्राफर के पद के लिए आवेदन निकालता है। इस सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। एसएससी स्टेनोग्राफर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को दो चरणों में परीक्षा देनी होती है। पहली परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों की ऑनलाइन परीक्षा होती है, वहीं दूसरी परीक्षा स्किल परीक्षा होती है। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी दी जाती है।
रेलवे कांस्टेबल:
- भारतीय रेलवे अपनी सुरक्षा के लिए अपनी सुरक्षा व्यवस्था है। इस सुरक्षा व्यवस्था में कांस्टेबल अहम भूूमिका निभाते हैं। इसमें भर्ती के लिए रेलवे समय-समय पर आवेदन निकालती रहती है। इन पदों पर भी आवेदन करने के लिए न्यूूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इस परीक्षा में चयन लिखित परीक्षा तथा शारीरिक परिक्षण के बाद होता है।
लोअर डिवीजन क्लर्क:
- इन पदों पर आवेदन राज्य और केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर निकाले जाते रहते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवाराेें के पास कंप्यूूटर मेें डिप्लोमा (राज्य या केंद्र के अनुसार मांगी गई अन्य शैक्षणिक योग्यता) होना चाहिए। हिंदी और अंग्रेजी में टाइपिंग भी आनी चाहिए। इस पद पर उम्मीदवारों का चयन आमतौर पर शैक्षणिक रिकॉर्ड, लिखित परीक्षा या संस्थान द्वारा निर्धारित तरीके से होता है।
ये भी पढ़ें - पंजाब सरकार ने 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं को किया रद्द, गर्मियों की छुट्टी करने का लिया फैसला
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X