{"_id":"5e91787c8ebc3e7739220a55","slug":"punjab-government-decided-class-5th-8th-exams-cancel-and-summer-vacation-date-prepone","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार ने 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं को किया रद्द, गर्मियों की छुट्टी करने का लिया फैसला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पंजाब सरकार ने 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं को किया रद्द, गर्मियों की छुट्टी करने का लिया फैसला
Sat, 11 Apr 2020 01:27 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sat, 11 Apr 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब सरकार ने पिछले दो दिनों में काफी बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। राज्य सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को बढ़ाकर 1 मई तक कर दिया है। ऐसे में परीक्षाएं अभी भी स्थगित हैं। इसक अलावा पंजाब बोर्ड के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 11 अप्रैल से शुरू हो रही हैं और यह 10 मई तक चलेगी।
विज्ञापन
पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने कल राज्य मंत्रिमंडल को सूचित किया कि कोरोनो वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के कारण शिक्षा क्षेत्र में कोई नुकसान न हो इसके लिए सरकार ने राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों दोनों की गर्मियों की छुट्टी का फैसला किया है।
विज्ञापन
Keeping in purview the #COVID19 situation, Punjab Govt has decided to prepone summer vacations of schools, which shall extend from April 11-May 10. The students of PSEB Class V & VIII shall be promoted based on Exams & Assignments given before the lockdown.#PunjabFightsCorona
— Vijay Inder Singla (@VijayIndrSingla) April 10, 2020
विज्ञापन
राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा कि बाद में शुरू होने वाली गर्मी की छुट्टी अब 11 अप्रैल से शुरू होगी और 10 मई तक जारी रहेगी। बोर्ड ने अभी कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में लॉकडाउन लागू होने से पहले जो परीक्षाएं हुईं, उनके आधार पर कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के छात्रों को अगली कक्षा में पदोन्नत करने का फैसला किया है।
पंजाब बोर्ड ने लॉकडाउन शुरू होने से पहले कक्षा 5वीं की तीन परीक्षाएं आयोजित की थीं। बोर्ड ने शेष दो पेपरों को रद्द करने का फैसला किया है। कक्षा 8वीं की व्यावहारिक परीक्षाएं लंबित थीं, लेकिन अब बोर्ड केवल सिद्धांत परीक्षाओं के आधार पर परिणाम जारी करेगा।
कमेंट
कमेंट X