फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 2020: After 12th, banking field can provide great opportunity

UP Board 2020: 12वीं के बाद बैंकिंग क्षेत्र में बनाना चाहते हैं करियर, तो ये पांच चीजें हैं जरूरी

Wed, 22 Apr 2020 09:36 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 22 Apr 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
UP Board 2020: After 12th, banking field can provide great opportunity
UP board result - फोटो : Social Media

UP Board 2020: कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के चलते लॉकडाउन की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। ऐसे में अब उम्मीदवारों को 3 मई तक घरों में बैठना होगा। चूंकि हर क्षेत्र की तरह शिक्षा क्षेत्र भी आज इस महामारी के चलते प्रभावित है इसलिए अनेकों राज्यों में बच्चों की सुरक्षा को घ्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इसके अलावा शिक्षा के बड़े-बड़े कार्यक्रमों को भी टाल दिया है। लेकिन खास बात ये है कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समय रहते संपन्न हो गई। छात्र-छात्राओं को अब परीक्षा के परिणामों का इंतजार है। अपना समय व्यर्थ करने की बजाय छात्र-छात्राएं अपने भविष्य के बारे में सोचें। यह समय उत्तम है। यहां  हम आपको एक ऐसी फील्ड के बारे में बता रहे हैं जिससे माध्यम से आप प्राइवेट नौकरी के साथ सरकारी नौकरी भी पा सकते हैं।

विज्ञापन

चल रहे समय में हर कोई एक बड़े ऑर्गेनाइजेशन और अच्छी सैलरी के साथ नौकरी करना चाहता है। बैंक इस क्षेत्र में बेहतर है। यह क्षेत्र लगातार विकसित हो रहा है। यदि आप बैंक में करयिर बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह क्षेत्र करयिर को एक नई राह पर ले जा सकता है। पर इसके लिए आपके पास बेहतर स्किल्स का होना बेहद जरूरी है।

बैंक के माहौल को समझने की क्षमता

  • काम के लिए तैयार होने (जॉब रेडीनेस) के तहत व्यवसाय की जरूरतों को पूरा करने के लिए समाधान देने की क्षमता और ज्ञान का संयोजन आता है।
  • आपमें कारोबारी माहौल की पूरी समझ होना और बदलते संदर्भ के बारे में लगातार सीखते और अपनाते रहना मायने रखता है।
  • अल्बर्ट आइंस्टीन ने कहा था, “मेरे पास कोई विशेष प्रतिभा नहीं है। मैं तो बस जुनूनी ढंग से जिज्ञासु हूं।”
  • ग्राहकों के अनुरूप काम करने के लिए आपकी जिज्ञासा और उत्सुकता ही है, जो नए उत्पाद, सेवा और अभिनव तरीके ईजाद करने की दिशा में आगे ले जाती है।
  • जिज्ञासु बनना और नई चीजों को सीखने और अनुकूल बनाने के लिए खुला रहना हमेशा काम आता है।

कम्युनिकेशन स्किल्स

  • बैंकिंग उद्योग में संचार (कम्युनिकेशन) सफलता की कुंजी है। आपको मौखिक और लिखित संचार पर एक अच्छी पकड़ रखने की जरूरत है।
  • चाहे यह बैंक की सेवाएं लेने की इच्छा के साथ आए ग्राहक को अटैंड करना हो या समस्याओं पर काम करना, या फिर किसी व्यापारिक चुनौती को लेकर चर्चा के लिए मीटिंग करने वाले क्लाइंट की बात हो, सही तरीके से संवाद करना बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए, बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी के लिए अपने आपको संवारने हेतु एक अच्छा कम्युनिकेटर होना एक अहम कौशल है।

UP Board Result 2020

बढ़िया पारस्परिक कौशल 

  • इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह डेस्क जॉब है या फील्ड जॉब, किसी खास लक्ष्य को हासिल करने के लिए टीम का खिलाड़ी होना मायने रखता है।
  • किसी टीम में आपको एक टीम लीडर, एक सक्रिय श्रोता या कोई ऐसा व्यक्ति जो पूरी टीम को किसी चुनौती के लिए प्रेरित कर सके, इस तरह की कई भूमिकाएं निभानी पड़ सकती हैं।
  • यदि आप जानते हैं कि आप इनमें से किन कौशलों में बेहतर हैं तो अपने साक्षात्कार के दौरान उनके बारे में बात करें।
  • मसलन, सेल्स में नौकरी के लिए आपको बढ़िया तालमेल विकसित करने और संभावित खरीदार को राजी करने के कौशल की जरूरत होगी या फिर एचआर में नौकरी के लिए आपको मध्यस्थता करने या प्रेरणा देने के कौशल की आवश्यकता हो सकती है।

काम को समझना जरूरी

  • एक ऐसी दुनिया में जहां हर मिनट अथाह डेटा आता रहता है, वहां उपयोगी डेटा का आकलन करना, उसे तर्क की कसौटी पर कसना और उसका चयन करना मायने रखता है, यानी बिग डेटा के संसार में सही डेटा चुनना।
  • इसके अलावा, सही डेटा के चयन के लिए आपको यह भी समझना होगा कि इसे कोई उत्पाद या समाधान बनाते हुए काम में कैसे लिया जाए, ताकि बैंक की चुनौतियां कम हो सकें।
  • यह जनसांख्यिकी की मैपिंग जहां क्रेडिट उत्पादों की दरकार होती है से लेकर  डेटा/सुरक्षा भंग की चुनौती से निपटने तक, कहीं भी हो सकता है । इसलिए, यदि आप डेटा के साथ काम करने में सक्षम हैं और यह समझते हैं कि इसका सही इस्तेमाल कैसे किया जाए, तो आप बैंकिंग क्षेत्र की नौकरी के लिए उपयुक्त हैं।

टीम लीडर

  • आपसे इन जटिलताओं के बीच आगे बढ़ने और समस्या को न्यूनतम संभव समय में हल करने तथा कुशल समाधान उपलब्ध कराने की अपेक्षा की जाती है।
  • सीमित और आमतौर पर अधूरी जानकारियों के साथ ही विभिन्न आंतरिक/बाह्य कारकों पर निर्भरता वाले अस्पष्ट हालात में काम करने की क्षमता कोई वैसा कौशल नहीं है, जिसे महज सैद्धांतिक ज्ञान के जरिए अर्जित किया जा सके।
  • वास्तव में, यह कौशल/क्षमता असल जीवन की समस्याओं पर काम करने और इस तरह के हर अनुभव से सीखने से मिलती है। इन सभी कौशलों का एक सकारात्मक मेल आपको बैंकिंग क्षेत्र में सही नौकरी ढूंढने के एक कदम और करीब ले जाने में मददगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed