UP Board 12th Topper List 2025: महक ने 97.20% के साथ किया टॉप; यहां देखें यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट
UP Board 12th Topper List 2025: यूपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नतीजों के साथ ही टॉपर की सूची भी जारी हो गई है। आइए जानते हैं, कैसा रहा इस बार छात्रों का प्रर्दशन और कौन बना टॉपर।
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board 12th Topper List 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों जारी कर दिए हैं। साथ ही टॉपर की सूची भी जारी हो चुकी है। इस साल कक्षा 12वीं की टॉप 10 लिस्ट में कुल 30 छात्र शामिल हैं। रैंक 1 वाले को 486 अंक तो रैंक 10 वाले विद्यार्थी को 475 अंक मिले हैं।
वहीं, यूपी बोर्ड 12वीं में लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 86.37% रहा, जबकि लड़कों ने 76.60% की सफलता दर दर्ज की गई है।
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करें
UP Board 12th Topper List: 12वीं की टॉपर लिस्ट
कुल पास प्रतिशत - 81.15%
1. महक जायसवाल (प्रयागराज) 97.20%
2. साक्षी (अमरोहा) 96.80%
2. आदर्श यादव (सुल्तानपुर) 96.80%
2. शिवानी सिंह (प्रयागराज) 96.80%
2. अनुष्का सिंह (कौशाम्बी) 96.80%
3. मोहिनी (इटावा) 96.40
UP Board 12th Result 2025: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट का पूरा विवरण
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में कुल 25,98,560 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 25,12,576 संस्थागत और 85,984 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। सम्मिलित छात्रों में 13,87,263 बालक और 12,11,297 बालिकाएं थीं।
परीक्षा परिणाम के अनुसार कुल 21,08,774 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए, जिनमें 20,38,884 संस्थागत और 69,890 व्यक्तिगत छात्र शामिल हैं। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 रहा। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15% और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 81.28% रहा।
कुल सफल छात्रों में 10,62,616 बालक और 10,46,158 बालिकाएं रहीं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.60% रहा, जबकि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.37% रहा, जो कि बालकों की तुलना में 9.77% अधिक है।
इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 56,066 परीक्षकों द्वारा किया गया, वहीं प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1 फरवरी से 21 फरवरी 2025 तक दो चरणों में 18,964 परीक्षकों द्वारा संपन्न कराई गईं। इसके अलावा, आंशिक विषयों की परीक्षा में विनियम के अंतर्गत कुल 74,982 परीक्षार्थी शामिल हुए।
UP Board 12th Result: बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.37%
इस साल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में कुल 25,98,560 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 रहा। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.60% रहा, जबकि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.37% रहा, जो कि बालकों की तुलना में 9.77% अधिक है।
कमेंट
कमेंट X