UP Board 12th Result 2020: यूपी बोर्ड 12वीं में 74.63 फीसदी छात्र हुए पास, ये हैं तीनों टॉपर
{"_id":"5ef69fa215ad762b45218722","slug":"up-board-12th-result-2020-live-updates-uttar-pradesh-upmsp-board-class-12-intermediate-result-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Board 12th Result 2020: यूपी बोर्ड 12वीं में 74.63 फीसदी छात्र हुए पास, ये हैं तीनों टॉपर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Sat, 27 Jun 2020 04:19 PM IST
अवधेश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 27 Jun 2020 04:19 PM IST
खास बातें
UP Board Class 12th Result 2020 Live Updates: यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो गया है। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने रिजल्ट घोषित करते हुए कहा कि बागपत के अनुराग मलिक ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी परिणाम अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट पर सबसे पहले अपलोड कर दिए जाएंगे। इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-12th-result-2020 पर चेक कर सकते है।
विज्ञापन
यूपी इंटरमीडिएट बोर्ड रिजल्ट 2020
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
03:55 PM, 27-Jun-2020
UP Board 12th Result 2020: टॉपरों की सूची भी यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड
इंटरमीडिएट में गाजीपुर कॉलेज के अंकुश यादव ने 88.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। रिजल्ट घोषित होते ही टॉपरों समेत जिले के सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के घर में जश्न का माहौल है। डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्रा ने टॉपर समेत उत्तीर्ण सभी परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। टॉपरों की सूची भी यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड हो गई है।UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, ये हैं गोरखपुर के टॉपर
03:33 PM, 27-Jun-2020
UP Board 12th Result 2020: जानिए क्या कहती हैं पिछले साल की टॉपर तनु तोमर
पिछले साल इंटरमीडिएट में टॉप करने वाली तनु तोमर का कहना है कि यह स्वाभाविक है कि जो बच्चा बोर्ड की परीक्षा में पहली बार शामिल होता है, वह रिजल्ट को लेकर घबराहट महसूस करता है। मगर, ऐसी स्थिति में अभिभावकों को भी बच्चों का साथ देना चाहिए। उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए। बता दें कि पिछले साल तनु तोमर ने इंटरमीडिएट में 97.80 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया था। तनु का सपना डॉक्टर बनने का है। लगातार 19 घंटे की पढ़ाई से मेरिट में पहला स्थान हासिल कर दिखाया था। तनु तोमर के पिता हरेंद्र सिंह किसान हैं और माता रूमा गृहणी हैं। तनु तोमर ने बताया था कि कक्षा 11 से उसने टॉपर बनने का लक्ष्य बनाया और इसके लिए कड़ी मेहनत शुरू की। दो साल से करीब 19 घंटे की पढ़ाई के बाद टॉप किया था।UP Board Result 2020: प्रयागराज के प्रांजल सिंह ने 12वीं में प्राप्त किया दूसरा स्थान, सकारात्मक सोच को दिया श्रेय
विज्ञापन
02:45 PM, 27-Jun-2020
UP Board 12th Result 2020: 12वीं के टॉपर के पिता चलाते हैं छोटी सी इलेक्ट्रिक की दुकान
इंटर में बड़ौत के अनुराग मलिक ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। अनुराग मलिक श्रीराम कॉलेज के छात्र हैं। अनुराग मलिक ने 97 प्रतिशत के साथ इंटरमीडिएट में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। खास बात यह है कि इसी स्कूल की तनु तोमर ने पिछले साल पूरे प्रदेश में इंटरमीडिएट में टॉप किया था। इंटर टॉपर अनुराग का कहना है कि मुझे उम्मीद थी कि मैं टॉप करूंगा। रोज 15 घंटे पढ़ाई करता था। जब तक टारगेज पूरा नहीं होता था तो पढ़ाई करता था। उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता ने पूरा सपोर्ट किया है। मेरे स्कूल स्टाफ ने सहयोग किया है। अनुराग के पिता की छोटी सी इलेक्ट्रिक की दुकान है।UP board results 2020: बागपत के इस स्कूल ने यूपी में लहराया परचम, एक ही स्कूल के हैं 10वीं और 12वीं टॉपर
01:59 PM, 27-Jun-2020
UP Board 12th Result 2020: पिछले साल 12वीं में 70.06 फीसदी विद्यार्थी हुए थे पास
पिछले साल बारहवीं में 70.06 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। साल 2018 में बारहवीं कक्षा में 72.43 फीसदी और साल 2017 में 82.62 फीसदी रिजल्ट रहा था। उससे पहले साल 2016 में बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 87.99 फीसदी और 2015 में 88.83 फीसदी रहा था।UP board results: ना ट्यूशन ना कोई एक्स्ट्रा क्लास, बिना कोचिंग अनुराग ने की 12वीं टॉप, यह है राज
01:56 PM, 27-Jun-2020
UP Board 12th Result 2020: टॉपर्स को लैपटॉप और एक लाख रुपये की राशि
यूपी सरकार ने टॉपर्स को लैपटॉप देने की घोषणा की है। इसके अलावा दसवीं और बारहवीं कक्षा के टॉपर्स विद्यार्थियों को सरकार एक लाख रुपये की सहायता राशि भी देगी। 20 टॉपर्स के घर तक सरकार पक्की सड़क भी बनाएगी। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि दसवीं और बारहवीं कक्षा में कुल 51,30,481 परीक्षार्थी शामिल हुए। दसवीं कक्षा में 27,44,976 परीक्षार्थी और बारहवीं कक्षा में 23,85, 505 परीक्षार्थी शामिल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना इस वर्ष परिणाम अच्छा रहा।01:42 PM, 27-Jun-2020
UP Board 12th Result 2020: हर परीक्षा केंद्र व जिले पर बने थे मॉनिटरिंग सेंटर
21 दिनों में कॉपियां जांचना और टाइम पर परीक्षाफल घोषित करना बड़ी चुनौती था। परीक्षा में नकल रोकने के लिए एक लाख से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। इसके लिए 95 हजार शिक्षक भी लगाए गए थे। वहीं हर परीक्षा केंद्र व जिले पर राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग सेंटर भी बने थे। उन्होंने कहा कि कोरोन संक्रमण के चलते कार्य बाधित हुआ जिसके चलते नतीजे एक महीने देरी से आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:34 PM, 27-Jun-2020
UP Board 12th Result 2020: दिनेश शर्मा बोले हमने सामूहिक नकल पर रोक लगाई
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में कंपार्टमेंट परीक्षा का प्रावधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार इंटर वालों को भी कंपार्टमेंट में बैठने का मौका मिलेगा। यही नहीं उन्होंने कहा कि हमने सामूहिक नकल होने पर रोक लगाई है। इससे पहले आधा ट्रक नकल सामग्री पकड़ी जाती थी। इस बार प्रदेश में 52 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। दिनेश शर्मा ने कहा कि परीक्षाफल समय से जारी करना सपना था। कोरोना काल में कॉपियां जांचना काफी चुनौती पूर्ण था।01:15 PM, 27-Jun-2020
UP Board 12th Result 2020: कोरोना काल में रिजल्ट घोषित करना थी बड़ी चुनौती
यूपी 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने पास होने वाले सभी छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में रिजल्ट घोषित करना भी बड़ी चुनौती थी। ऐसे में दिनेश शर्मा और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र हैं। उन्होंने कहा कि टॉपर्स ने प्रदेश का नाम रोशन किया है।01:02 PM, 27-Jun-2020
UP Board 12th Result 2020: 20 टॉपर्स के घर तक बनेंगी पक्की सड़कें
यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घोषणा की है कि 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले 20 छात्रों के घर तक पक्की सड़क बनवाई जाएगी।12:51 PM, 27-Jun-2020
कमेंट
कमेंट X