{"_id":"5ef7094c8ebc3e42cf7f2439","slug":"up-board-results-2020-ria-jain-and-anurag-malik-of-the-same-school-baraut-baghpat-topped-10th-and-12th-up-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP board results 2020: बागपत के इस स्कूल ने यूपी में लहराया परचम, एक ही स्कूल के हैं 10वीं और 12वीं टॉपर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP board results 2020: बागपत के इस स्कूल ने यूपी में लहराया परचम, एक ही स्कूल के हैं 10वीं और 12वीं टॉपर
Sat, 27 Jun 2020 02:24 PM IST
आसिम खान
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 27 Jun 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
एक ही स्कूल के छात्रों ने किया 10वीं और 12वीं में यूपी टॉप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Board 12th Results 2020: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दसवीं और बारहवीं परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले दोनों छात्र बागपत के एक ही स्कूल के हैं। हाईस्कूल में बागपत के बाड़ौत की रिया जैन तो इंटरमीडिएट में बाड़ौत के ही अनुराग मलिक ने यूपी टॉप किया है। ये दोनों बड़ौत के श्रीराम इंटर कॉलेज के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं में रिया जैन ने किया यूपी टॉप
इस साल के रिजल्ट में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। दसवीं कक्षा में 23 लाख 982 छात्र पास हुए हैं। दसवीं में इस साल बड़ौत-बागपत की रिया जैन ने टॉप किया है। रिया ने 96.67 फीसदी नंबरों के साथ 10वीं टॉप की। दसवीं में दूसरा स्थान अभिमन्यु वर्मा का रहा है। उन्होंने 95.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। वह साई इंटर कॉलेज बाराबंकी के विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
वहीं, तीसरा स्थान योगेश प्रताप सिंह और राजेंद्र प्रताप सिंह का रहा। इन दोनों ही विद्यार्थियों ने 95.33 फीसदी अंकों के साथ हाईस्कूल की परीक्षा में टॉप किया है। योगेश प्रताप सदभावना इंटर कॉलेज बाराबंकी के विद्यार्थी हैं। दसवीं में इस बार 83.31 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
बड़ौत के अनुराग मलिक ने की 12वीं टॉप
इंटरमीडिएट में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने यूपी टॉप किया है। उन्होंने 97 फीसदी नंबर प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर प्रयागराज के प्रांजल सिंह हैं। उन्होंने 96 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। तीसरे स्थान उत्कर्ष शुक्ला का रहा है जिन्होंने 94.80 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। वो औरैया के रहने वाले हैं। 12वीं में इस बार 74.63 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
कमेंट
कमेंट X