फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 12 Result 2024 Overview, Girls performed better than boys in Intermediate Result; Check toppers list

UP Board 12th Toppers: इस साल कैसा रहा 12वीं का रिजल्ट, लड़के-लड़कियां में किसने मारी बाजी? यहां पढ़ें विवरण

Sat, 20 Apr 2024 04:15 PM IST
साक्षी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 20 Apr 2024 04:15 PM IST
सार

UP Board 12th Toppers: यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम पिछले साल से बेहतर रहा। इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 25 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। परीक्षा में 82.60 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं।

विज्ञापन
UP Board 12 Result 2024 Overview, Girls performed better than boys in Intermediate Result; Check toppers list
UP Board 12th Result 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज शनिवार 20 अप्रैल को आखिरकार 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। यूपी बोर्ड की 12 की परीक्षाएं 22 फरवरी से प्रारंभ हुई थीं, जो कि 4 मार्च को समाप्त हुई। परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य 16 मार्च से प्रारंभ होकर 31 मार्च को पूरा हुआ था। परीक्षाओं के संचालन और मूल्यांकन को लेकर इस बार यूपी बोर्ड ने खास सख्ती बरती थी। 

विज्ञापन

फीसदी छात्र हुए पास
इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 25 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिसमें से एक लाख 39 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा ही छोड़ दी थी। इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 82.60 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। 77.78 फीसदी लड़के और 88.42 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम वर्मा बने टॉपर
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में सीतापुर के शुभम वर्मा ने टॉप किया है। शुभम ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शुभम वर्मा ने 500 में से 489 मार्क्स हासिल किए।

विज्ञापन

UP Board 12 Result 2024 Overview, Girls performed better than boys in Intermediate Result; Check toppers list
UP Board 12th Result 2024 - फोटो : अमर उजाला

दूसरे स्थान पर छह छात्र
वहीं, दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से छह बच्चे हैं, जिनमें बागपत के विशु चौधरी, अमरोहा की काजल सिंह, सीतापुर के राज वर्मा और कशिश मौर्य, सिद्धार्थनगर के चार्ली गुप्ता, देवरिया के सुजाता पाण्डेय हैं। इस सभी छह छात्रों ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जिन्हें 488 मार्क्स मिले।

तीसरे स्थान पर पांच छात्र
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में पांच छात्रों ने 487 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनमें सीतापुर की शीतल वर्मा, रायबरेली की कशिश यादव, कानपुर नगर के आदित्य कुमार यादव, फतेहपुर के अंकश विश्वकर्मा और सिद्धार्थनगर की पलक सिंह शामिल हैं।

पिछले साल से बेहतर रहा रिजल्ट
इस साल यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट साल 2023 के रिजल्ट से बेहतर रहा। इस बार यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट का परिणाम 82.60 प्रतिशत रहा। जबकि गत सत्र में इंटरमीडिएट का परिणाम 75.52 प्रतिशत रहा था। हालांकि बीते साल भी लड़कों के मुकाबले इंटर में लड़कियों ने ही बाजी मारी थी। इंटरमीडिएट परीक्षा में 69.34 लड़के और 89 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed