फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   up board 10th 12th result 2020: Political Science Best Career Guidance after 12th Future, Scope and Job Opportunities

UP Board Result 2020: 12वीं के बाद राजनीतिक विज्ञान में है करियर की अपार संभावनाएं

Thu, 25 Jun 2020 05:12 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Thu, 25 Jun 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
up board 10th 12th result 2020: Political Science Best Career Guidance after 12th Future, Scope and Job Opportunities
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020

Uttar Pradesh (UP) Board Results 2020:  लिबरल आर्ट में राजनीति विज्ञान विभिन्न प्रकार के करियर के लिए एक मजबूत विषय के तौर पर माना जाता है। इसमें करियर की असीमा संभावनाएं हैं। ग्रेजुएट स्तर पर ही इसमें व्यवसाय, कानून, शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ पब्लिश रिलेशन, मीडिया व मार्केटिंग में सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रों में नौकरियों के तमाम अवसर मौजूद हैं। राजनीति विज्ञान के स्टूडेंट्स को प्रारंभ से ही मार्केट के अनुसार अपने करियर पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। शोध के क्षेत्र में भी राजनीति विज्ञान के छात्रों के लिए अवसरों की कमी नहीं है। राजनीति विज्ञान अनुशासन हमारी दुनिया और जीवन पर निर्भर करता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वैश्विक मुद्दे जैसे युद्ध, स्वतंत्रता, न्याय और समानता जिनसे हमारा समाज संघर्ष करता रहता है, राजनीति विज्ञान के अध्ययन के मुख्य विषय होते हैं। इसके साथ-साथ शक्ति और संसाधनों के वितरण की अवधारणा भी इसमें समाहित है। राजनीति विज्ञान का अध्ययन सिर्फ आपके ज्ञान को ही नहीं बढ़ाता है, बल्कि यह आपमें आलोचनात्मक शक्ति, तर्क क्षमताओं को भी बढ़ावा देता है। राजनीति विज्ञान का अध्ययन क्षेत्र बहुत ही व्यापक है। इसके अध्ययन के अंतर्गत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक व्यवस्था, मुख्य राजनीतिक विचारक और भारतीय संविधान का गहन अध्ययन किया जाता है। इसमें राजनीतिक सिद्धांत और तुलनात्मक राजनीति से जुडे विषयों की भी जानकारी हासिल की जाती है। इसमें इस बाज की भी जानकारी होती है कि कैसे राज्य और शक्ति एक-दूसरे से जुड़े हैं व कैसे विभिन्न देश एक-दूसरे पर आत्मनिर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके विषय के तहत भारतीय राजनीतिक विचार व अपने इतिहास और उपनिवेशवाद व राष्ट्रीयवाद के राजनीतिक, सामाजिक और अर्थिक ढाचों के प्रभाव के बारे में भी अध्ययन किया जाता है। भारतीय राजनीतिक परिदृश्य के अलावा इस विषय के अंतर्गत यह जानने का भी मौका मिलेगा कि पश्चिमी दुनिया में अंतराष्ट्रीय संगठनों की विश्व को क्या आवश्यकता है और वे कैसे क्रियाकलाप करते हैं।


UP Board Result 2020

ये भी पढे़ें :  UP Board Result 2020: इंजीनियरिंग की नई शाखा बायोमेडिकल, 12वीं के बाद इन कोर्स में ले सकते हैं दाखिला

भारत की सिविल सर्विस व राज्य सिविल सेवा परीक्षाओं में भी राजनीति विज्ञान को एक विषय के रूप में चुना जा सकता है। यह विषय स्टूडेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय कहा है व विगत कई वर्षों से राजनीति विज्ञान विषय को लेकर तमाम छात्र सफलता प्राप्त करते रहे हैं। इसकी लोकप्रियता का एक कारण यह भी है कि यह स्कोरिंग होने के साथ-साथ इसके सिलेबस को कम समय में पूरा भी किया जा सकता है।

विश्व के साथ-साथ भारत में भी अनेक ऐसे विश्वविद्यालय हैं, जहां राजनीति विज्ञान का उच्च अध्ययन स्नातक, स्नाकोत्तर व रिसर्च आदि उच्च स्तरों पर किया जाता है। मास्टर लेवल पर राजनीतिक विज्ञान में राज्य, सरकार व राजनीति के अध्ययन के साथ-साथ राष्ट्रीय व अंतराराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक सिद्धांत, राजनीति का इतिहास, तुलनात्मक राजनीति मेथेडोलॉजी का अध्ययन किया जाता है। इस ज्ञान के माध्यम से किसी समाज के राजनीति क्रियाकलापों का अध्ययन भी किया जा सकता है। सरकार और पब्लिक अफेयर के बीच रहकर भी अच्छा कार्य किया जा सकता है।

मीडिया में भी पत्रकार, संपादक आदि महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया जा सकता है। राजनीति विज्ञान के छात्र सरकार की कार्यप्रणाली को अच्छे से समझ सकते हैं। सरकारी नीतियों का किस तरह से प्रभाव पडता है व कानून किस तरह से सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है, राजनीति विज्ञान के छात्र इसको बखूबी समझते हैं। वर्तमान समय में तो सरकारी विभागों में जनसम्पर्क अधिकारियों की भी मांग बढ़ रही है। यही कारण है कि करियर के लिहाज से राजनीति विज्ञान महत्वपूर्ण विषय के रूप में उभर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed