{"_id":"5ef5ca858ebc3e42e1174594","slug":"up-board-10th-12th-exam-result-2020-for-the-first-time-deputy-chief-minister-will-release-the-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2020: टूटेगी वर्षों पुरानी परंपरा, पहली बार उप मुख्यमंत्री जारी करेंगे परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Result 2020: टूटेगी वर्षों पुरानी परंपरा, पहली बार उप मुख्यमंत्री जारी करेंगे परिणाम
Fri, 26 Jun 2020 04:47 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Fri, 26 Jun 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Board Exam Results 2020: यूपी बोर्ड के परिणाम जारी होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कल दोपहर 12.30 बजे 10वीं-12वीं परीक्षा के नतीजे सबके सामने होंगे। इस साल सरकार ने एक ऐसा निर्णय लिया है, जिससे वर्षों पुरानी परंपरा टूट जाएगी। इस साल बोर्ड परीक्षा के परिणाम एक साथ लखनऊ से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा घोषित किए जाएंगे। पिछले साल तक हाईस्कूल और इटरमीडिएट के परिणाम बोर्ड के सभापति एवं सचिव द्वारा बोर्ड मुख्यालय से जारी होते रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी बोर्ड के सभापति एवं सचिव में आपसी तालमेल नहीं होने के कारण दो बार कक्षा 10वीं परीक्षा के नतीजे बोर्ड सभापति के कार्यालय से जारी हुए।
ये भी पढ़ें- UP Board Result 2020: बोर्ड का ऐतिहासिक परिणाम, जब 10वीं में 14.70 फीसदी और 12वीं में 30.30 फीसदी छात्र हुए थे पास
इससे पहले भी 2003 एवं 2007 में यूपी बोर्ड के सचिव एवं सभापति में आपसी तालमेल न बैठने के कारण 10वीं परीक्षा के नतीजे लखनऊ निदेशक कार्यालय से छात्रों के लिए घोषित हुए थे। उस वक्त 12वीं का परिणाम बोर्ड मुख्यालय द्वारा घोषित हुआ था।
विज्ञापन
बता दें कि जब यूपी में 2017 में नई सरकार का गठन हुआ था तो बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम लखनऊ से डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा की ओर से लगातार आयोजित होते रहे। अब वे बोर्ड परिणाम भी अधिकारियों के हाथ से लेकर अपने नाम पर कर रहे हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार होगा जब सचिवालय लोकभवन से हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का परिणाम एक साथ जारी करेंगे।
यूपी बोर्ड 10वीं - 12वीं के छात्र सबसे पहले परिणाम देखने के लिए ऐसे करें खुद को रजिस्टर

- इस साल परिणाम यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 56,11,072 परीक्षार्थियों ने करवाया और परीक्षा में 51,30,481 छात्र शामिल हुए।
- 10वीं यानी हाईस्कूल में 30,24,632 परीक्षार्थियों ने पंजीकृत करवाया और 2744976 शामिल हुए। यानी इस साल 2,79,656 छात्र अनुपस्थित रहे हैं।
- 12वीं यानी इंटरमीडिएट में 25,86,440 परीक्षार्थियों ने पंजीकृत करवाया और 2385505 परीक्षा में शामिल हुए। यानी परीक्षा में 2,00,935 अनुपस्थित रहे।
यूपी बोर्ड 10वीं - 12वीं के छात्र सबसे पहले परिणाम देखने के लिए ऐसे करें खुद को रजिस्टर
- UP Board Result 2020 Class 12 (Intermediate) - Register Here
- UP Board Result 2020 Class 10 (High School) - Register Here
कमेंट
कमेंट X