फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP BEd JEE Counselling 2022 Round 1 Seat Allotment Result To Be Out At Mjpru.Ac.In Today

UP BEd JEE Counselling 2022: आज जारी होगा यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग के पहले दौर का सीट आवंटन

Sun, 09 Oct 2022 12:32 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 09 Oct 2022 12:32 PM IST
सार

UP BEd JEE Counselling 2022: महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU) बरेली की ओर से UP BEd एडमिशन 2022 के लिए शुल्क का भुगतान और सीट कंफर्म करने की प्रक्रिया 10 अक्तूबर से 13 अक्तूबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
UP BEd JEE Counselling 2022 Round 1 Seat Allotment Result To Be Out At Mjpru.Ac.In Today
यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 - फोटो : Rohilkhand University

विस्तार

UP BEd Counselling 2022 Round 1 Seat Allotment Result: महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU) बरेली की ओर से रविवार, नौ अक्तूबर को उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन (UP BEd) काउंसलिंग 2022 पहले दौर का सीट आवंटन परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद शुल्क का भुगतान और सीट की पुष्टि की प्रक्रिया 10 अक्तूबर से 13 अक्तूबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने यूपी बीएड काउंसलिंग 2022 पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे आधिकारिक वेबसाइट- mjpru.ac.in के माध्यम से सीट आवंटन परिणाम की जांच कर सकते हैं।  

विज्ञापन

UP BEd Counselling 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे सीट आवंटन परिणाम

यूपी बीएड काउंसलिंग 2022 पहले दौर का सीट आवंटन परिणाम की जांच और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण करना चाहिए - 

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवारों को सबसे पहले एमजेपीआरयू की आधिकारिक वेबसाइट- mjpru.ac.in पर जाना होगा।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    वहां होम पेज पर पहले दौर का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद उम्मीदवारों को दिए गए स्थान में अपना लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। 
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट भी ले लें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP BEd Counselling 2022: छह चरणों में होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

उम्मीदवार को कॉलेजों का आवंटन उम्मीदवार की राज्य रैंक के साथ-साथ उस संस्थान के आधार पर किया जाता है जिसे उम्मीदवार ने काउंसलिंग के दौरान वरीयता क्रम में चुना है। यूपी बीएड 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया छह चरणों में होगी, जिसमें पूल और सीधे प्रवेश शामिल हैं। यूपी बीएड 2022 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 30 सितंबर से शुरू होकर सात अक्तूबर को खत्म हुआ था, जबकि च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 30 सितंबर से आठ अक्तूबर, 2022 तक थी। यूपी बीएड 2022 काउंसलिंग पहले दौर का आवंटन परिणाम का प्रिंट लेना चाहिए, क्योंकि उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए इसकी आवश्यकता हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed