फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP BEd JEE 2025 Registration from today at bujhansi.ac.in; Last date to apply is 15 March

UP BEd 2025: यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आज से करें आवेदन; 15 मार्च तक खुली रहेगी पंजीकरण विंडो

Sat, 15 Feb 2025 09:37 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 15 Feb 2025 09:37 AM IST
सार

UP BEd JEE 2025: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय यूपी बीएड जेईई 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, 15 फरवरी से शुरू होने वाली है। बीयू झांसी आज पंजीकरण लिंक एक्टिव करेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 निर्धारित है।
 

विज्ञापन
UP BEd JEE 2025 Registration from today at bujhansi.ac.in; Last date to apply is 15 March
UP BEd JEE 2025 Registration - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UP BEd JEE 2025 Registration: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी आज, 15 फरवरी 2025 को यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने वाला है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार आज से आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in. पर जाकर पंजीकरण कर सकेंगे। 

विज्ञापन

UP BEd JEE 2025 Registration Last Date: आवेदन करने की अंतिम तिथि

जारी कार्यक्रम के अनुसार, यूपी बीएड जेईई 2025 के लिए आवेदन पत्र आज बीयू झांसी की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 है। आधिकारिक तौर पर परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संभावना है कि परीक्षा का आयोजन अप्रैल, 2025 में किया जा सकता है।

बीयू झांसी की वेबसाइट पर जारी नोटिस में कहा गया, "उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध/सहबद्ध एवं घटक महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय बी.एड. (द्विवर्षीय) संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2025 का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा किया जा रहा है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन और संबंधित दिशा-निर्देश बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की वेबसाइट bujhansi.ac.in. पर 15 फरवरी 2025 से 15 मार्च 2025 तक उपलब्ध रहेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

UP BEd JEE 2025 Apply Online: ऐसे कर सकेंगे आवेदन

पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकेंगे:

  • सबसे पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in. पर जाएं।
  • यहां यूपी बीएड जेईई 2025 पर क्लिक करें।
  • अब यूपी बीएड जेईई 2025 के लिए उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • अपने खाते में लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें, दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र की समीक्षा करें और उसे सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed