फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP BEd JEE 2021 Counseling process will start from tomorrow for admission in B.Ed courses in Uttar Pradesh

UP BEd JEE 2021 : उत्तर प्रदेश में बीएड के पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश के लिए कल से शुरू होगी काउंसलिंग की प्रक्रिया

Sun, 07 Nov 2021 05:39 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 07 Nov 2021 05:39 PM IST
सार

UP BEd JEE 2021 : संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2021 के समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने इस मामले में बताया कि काउंसलिंग के इस तीसरे चरण का आयोजन केवलमहाविद्यालय के बीएड काउंसलिंग पोर्टल पर ही पूरी किया जाएगा। इसमें केवल उन्हीं उम्मीदवारों को शामिल होने का मौका दिया जाएगा जो वैद्य स्टेट-रैंक धारक हैं।

विज्ञापन
UP BEd JEE 2021 Counseling process will start from tomorrow for admission in B.Ed courses in Uttar Pradesh
UP BEd JEE 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बीएड के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पूल काउंसलिंग का आयोजन किया जा चुका है। इसके बाद भी पाठ्यक्रम में करीब 1 लाख 15 हजार सीटें अब भी खाली हैं। इसलिए बोर्ड द्वारा इन सीटों के लिए सीधे प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह प्रक्रिया आठ नवंबर से शुरू की जाएगी। इसके लिए महाविद्यालय लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद सभी उम्मीदवारों को नियमानुसार पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन


संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2021 के समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने इस मामले में बताया कि काउंसलिंग के इस तीसरे चरण का आयोजन केवलमहाविद्यालय के बीएड काउंसलिंग पोर्टल पर ही पूरी किया जाएगा। इसमें केवल उन्हीं उम्मीदवारों को शामिल होने का मौका दिया जाएगा जो वैद्य स्टेट-रैंक धारक हैं। काउंसलिंग की प्रक्रिया में केवल उन्हीं को मौका दिया जाएगा, जो मुख्य काउंसलिंग में शामिल न हुए हो या उन्हें मुख्य और पूल काउंसलिंग में शामिल होने के बाद भी कोई सीट न मिली हो। इसके लिए उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। कॉलेजों द्वारा उम्मीदवारों और उनके दस्तावेजों का सत्यापन जेईई बीएड काउंसलिंग पोर्टल पर उम्मीदवारों द्वारा दर्ज किए गए पंजीकृत और वैकल्पिक मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करके करना होगा।
विज्ञापन


16 नवम्बर से अल्पसंख्यक सीटों पर भी होंगे प्रवेश
बीएड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए अंतिम चरण का आयोजन 16 नवंबर को शुरू किया जाएगा। लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार बीएड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे पहले तक अल्पसंख्यक कॉलेजों द्वार अलग से प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता था। हालांकि, इसमें काफी अधिक समय लगता था। अल्पसंख्यक संस्थान पहले ही मुख्य काउंसलिंग में अपनी 50 फीसद सीटों के लिए हिस्सा ले चुके हैं। अब बाकी बची 50 फीसद सीटों के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि, अल्पसंख्यक संस्थानों का इस प्रक्रिया में हिस्सा लेना अनिवार्य नहीं है, वह अपनी खाली सीटों को भरने के लिए इसमें हिस्सा ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed