UP B.Ed. JEE 2019: काउंसलिंग शुरू, पढ़ें ये जरूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP B.Ed. JEE 2019: महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली ने यूपी बीएड परीक्षा की काउंसलिंग आज से शुरू कर दी गई है। बीएड एडमिशन के लिए काउंसलिंग आज यानी 6 जून, 2019 से शुरू होगी है। काउंसलिंग से संबंधित अधिक जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। उत्तर प्रदेश बी.एड. जेईई परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित की गई थी और यूपी बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम मई में जारी कर दिया गया था। यूपी बीएड जेई परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को सीट आवंटन और प्रवेश के लिए जेईई काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
मुख्य और पूल दोनों सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 30 जून तक समाप्त होने की उम्मीद है। काउंसलिंग ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किए जाने की संभावना है। नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई, 2019 से शुरू होने की उम्मीद है और प्रवेश के लिए सत्यापन की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2019 है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश बी.एड. जेईई परीक्षा दो वर्षीय बीएड में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। उत्तर प्रदेश के 16 विश्वविद्यालयों में पाठ्यक्रम प्रस्तावित किया गया है।
उत्तर प्रदेश बी.एड. जेईई दो पेपर होते हैं। पहले प्रश्न पत्र में 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिनमें से 50 सामान्य अध्ययन और 50 अंग्रेजी व हिंदी भाषा के। वहीं दूसरे प्रश्न पत्र में 200 अंकों के 100 पूछे जाते हैं। जिनमें से 50 गणित के और 50 संबंधित विषय के।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X