{"_id":"609260658ebc3ed1e5565337","slug":"university-of-lucknow-extends-last-date-to-apply-for-ug-pg-phd-courses","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय: यूजी, पीजी और पीजीडी कोर्स के लिए आवेदन की आखिरी तारीख","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय: यूजी, पीजी और पीजीडी कोर्स के लिए आवेदन की आखिरी तारीख
Wed, 05 May 2021 03:10 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 05 May 2021 03:10 PM IST
सार
लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी) और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। अब लखनऊ विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक आवेदक 31 मई तक पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकेंगे। पीएचडी कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले इन पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि 3 मई थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-यूपी बोर्ड परीक्षा 2021: दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा तिथियों पर फैसला जल्द
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले लखनऊ यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-लखनऊ यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in है।
-यहां होम पेज पर आपको एडमिशन का लिंक मिलेगा।
-जहां क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।
-अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और सारी जानकारी भरनी होगी।
-आखिर में अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क मिलेगा।
इसे भी पढ़ें-इलाहाबाद विश्वविद्यालय: कोरोना की वजह से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
विज्ञापन
आपको बता दें कि यूजी, पीजी और पीएचडी पाठ्यक्रम के लिए आवेदन तिथि बढ़ाने के साथ ही यूनिवर्सिटी ने तीसरे और पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है।
कमेंट
कमेंट X