UK Campus: यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल का बंगलूरू कैंपस 2026 से शुरू; कानून, बिजनेस और हेल्थ साइंस के होंगे कोर्स
Bangalore UK University: यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल 2026 से बंगलूरू में अपना कैंपस शुरू करेगी। यहां कानून, बिजनेस और हेल्थ साइंस में डिग्री कोर्स कराए जाएंगे। यह भारत में यूके की दूसरी यूनिवर्सिटी का कैंपस होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
University of Liverpool's Bengaluru Campus: ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल बंगलूरू में अपना कैंपस खोलने जा रही है। शैक्षणिक सत्र 2026 से डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई शुरू होगी। यह ब्रिटेन का दूसरा और विदेशी विश्वविद्यालय का भारत में चौथा कैंपस होगा। इससे पहले ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ साउथैम्पटन भारत में अपना कैंपस शुरू कर चुकी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में सोमवार को इसकी घोषणा हुई।
2026 से शुरू होंगे दाखिले
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल को लेटर ऑफ इंटेंट (आशय पत्र) सौंपा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 1881 में स्थापित लिवरपूल यूनिवर्सिटी के इस कैंपस में अगले वर्ष से दाखिले शुरू होंगे। यहां छात्रों को कानून, बिजनेस और हेल्थ साइंस के कोर्स ऑफर किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि साउथैम्पटन यूनिवर्सिटी में इसी अकादमिक सत्र 2025-26 से दाखिले शुरू हो जाएंगे।
इस साल 15 विश्वविद्यालय कैंपस शुरू करेंगे
शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा कि भारत में शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण की दिशा में यह बहुत बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि इस साल 15 विदेशी विश्वविद्यालय भारत में अपने कैंपस शुरू करने जा रहे हैं। इससे न सिर्फ छात्रों को फायदा मिलेगा बल्कि देश की शिक्षा प्रणाली भी मजबूत होगी।
रिसर्च और इनोवेशन के नए रास्ते खुलेंगे
उन्होंने कहा कि ऐसे इंटरनेशनल कैंपस न सिर्फ भारतीय छात्रों को ग्लोबल क्वालिटी एजुकेशन देंगे, बल्कि देश में रिसर्च और इनोवेशन के नए रास्ते भी खोलेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश में 30 करोड़ छात्र हैं जिनमें से चार करोड़ से ज्यादा उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा देश में 1200 से ज्यादा विश्वविद्यालय और 50 हजार से ज्यादा कॉलेज एवं संस्थान हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा, देश में ग्रॉस इनरोलमेंट रेशा (जीईआर) 26-27 फीसदी है। इसे अगले पांच वर्ष में बढ़ाकर 50 फीसदी तक किया जाएगा।
अब तक इन विश्वविद्यालयों को मिली अनुमति
बता दें कि अब तक अमेरिका की इलिनियोस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया यूनिवर्सिटी, वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी और इटली की डिजाइन यूनिवर्सिटी को यूजीसी से भारत में कैंपस शुरू करने की अनुमति मिल चुकी है।
कमेंट
कमेंट X