फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   University Final Year Exams 2020 SOPs released by UGC in line with revised guidelines

विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर यूजीसी की विस्तृत एसओपी पढ़िए

Thu, 09 Jul 2020 12:52 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 09 Jul 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
University Final Year Exams 2020 SOPs released by UGC in line with revised guidelines
परीक्षाओं को लेकर यूजीसी एसओपी - फोटो : अमर उजाला

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर विस्तृत ब्यौरा जारी किया है। यूजीसी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर 8 जुलाई को विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की अधिसूचना अपलोड की है। इसमें विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के अंतिम वर्स और सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश बताए गए हैं।

विज्ञापन


इससे दो दिन पहले यानी कि छह जुलाई को यूजीसी ने विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर संशोधित गाइडलाइन जारी की थी। जिसमें बताया गया था कि विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 30 सितंबर तक ऑनलाइन, पेन एवं पेपर मोड या मिश्रित मोड पर आयोजित की जाएंगी। यूजीसी का कहना है कि परीक्षाओं को लेकर जारी एसओपी का निर्माण कोविड-19 के दौरान पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर किया गया है। यूजीसी ने अंतिम सत्र की परीक्षाओं को अनिवार्य बताया है। अपने पत्र में यूजीसी ने लिखा है कि फाइनल टर्म की परीक्षाएं जरूरी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंजूर एसओपी के तहत परीक्षाएं कराईं जाएंगी।
विज्ञापन


यूजीसी ने एसओपी का पत्र 40 केंद्रीय विश्वविद्यालयों को भेजा है। जिसमें कहा गया है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एसओपी बनाए हैं। जिसे स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंजूरी मिली है। विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों से हेल्थ स्टेट्स से जुड़ा एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरवाना होगा। हर परीक्षा केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग उपलब्ध होंगे। हेल्थ स्टेट्स नहीं भरने और थर्मल स्क्रीनिंग नहीं कराने वाले विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र से जाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को फोन में आरेग्य सेतू एप डाउनलोड करना होगा। परीक्षा केंद्र के फर्श, दरवाजे, दीवारें, फर्नीचर, रेलिंग, सीढ़ियां सभी को सैनिटाइज किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आने और जाने वाली जगहों पर भीड़ नहीं होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों, परीक्षक समेत सभी लोगों का रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा ताकि उनको जरूरत पड़ने पर ट्रेस किया जा सके।


अमर उजाला के पाठकों को इन कोर्सेज में मिल रही है विशेष छूट
'अमर उजाला' के पाठकों को NDA, AFCAT, CDS व CAPF कोर्स की फीस पर विशेष छूट ऑफर की जा रही है। अगर आप NDA कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो उपयोग करें कूपन कोड DEFENCE2500 और आप पा सकते हैं कोर्स की फीस पर 2500 रु. की खास छूट। साथ ही अगर आप AFCAT, CDS, CAPF में कोर्स की फीस पर 2000 रु. की छूट ऑफर की जा रही है। यह छूट पाने के लिए पाठकों को DEFENCE2000 कूपन कोड  का उपयोग करना होगा।

इन कोर्सेस में अभी एडमिशन लेने के लिए विजिट करें - https://bit.ly/2Dmn0qr



यहां क्लिक कर पढ़ें विस्तृत एसओपी

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed