फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   United group of institutiions students got job offers in companies

2018-19 में 1215 विधार्थियों को मिला जॉब ऑफर

Thu, 11 Jul 2019 03:43 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Thu, 11 Jul 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
United group of institutiions students got job offers in companies
यूनाइटेड ग्रुप - फोटो : United Group of institution

पढ़ाई पूरी कर रहे छात्रों के मन में सबसे ज्यादा सवाल कैंपस प्लेसमेंट को लेकर रहता है। दोस्त हो या परिवार के लोग सभी इस बारे में बात करते हैं। किसी भी संस्थान के लिए यह एक बहुत बड़ा मानक होता है। इसी बात पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, जिसकी शाखाएं ग्रेटर नोेएडा और प्रयागराज में स्थित हैं, ने सत्र 2018-19 में कैंपस रिक्रूटमेंट के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। यूनाइटेड ग्रुप के अब तक करीब 1060 विधार्थियों का नौकरी मिली है, जिसमे बी.टेक, एमबीए, एमसीए, बीबीए, बीसीए, बीफार्मा. और एमफार्मा के छात्र सम्मिलित हैं और खास बात यह है कि अभी भी कंपनियों के आने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन

सत्र 2018-19 में 22, 23 अक्टूबर को फर्स्ट डे कंपनी के रूप में इनफोसिस ने कैंपस रिक्रूटमेंट का आयोजन किया था, जिसमें 111 होनहार विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त हुई। तत्पश्चात जस्ट डायल, टाटा कंसल्टेंसी, विप्रो, पॉलिसी बाजार, थिंक एंड लर्न, एक्सट्रामार्क्स, आइसीआइसीआइ बैंक. इंडिया मार्ट, अडानी गैस, अमेजन, रिलायंस आदि दिग्गज कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आईं और अभी भी यह सिलसिला जारी है। खास बात यह है की कई विद्यार्थियों के पास दो या उससे भी ज्यादा ऑफर्स हैं। यही नहीं इस बार कॉर्पोरेट रिलेशंस सेंटर टीम के अथक प्रयासों से कोर ब्रांचेस जैसे मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल के विद्यार्थियों को भी भरपूर मौके मिले।

विज्ञापन

गौरतलब यह है की यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने इसके लिए शुरुआत से छात्रों पर पूरा ध्यान दिया। कैंपस रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग के आला ट्रेनर्स की टीम के अंतर्गत सुनयोजित ढंग से हर विभाग ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू, एप्टीट्यूड टेस्ट, सीवी मेकिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, टेक्निकल इंटरव्यूज, इंग्लिश स्पीकिंग आदि क्षेत्रों में कठिन परिश्रम किया गया, जिससे छात्रों की सफलता निश्चित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed