{"_id":"5ea508688ebc3e85b54f6f1c","slug":"union-hrd-minister-ramesh-pokhriyal-nishank-will-interact-directly-with-students-and-parents-via-twitter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मानव संसाधन मंत्री करेंगे छात्रों और अभिभावकों से सीधा संवाद","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
मानव संसाधन मंत्री करेंगे छात्रों और अभिभावकों से सीधा संवाद
Sun, 26 Apr 2020 09:36 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक लॉकडाउन के बीच देश के छात्रों और अभिभावकों से सीधा संवाद करेंगे। यह संवाद छात्रों की मनोदशा, ऑनलाइन पढ़ाई में दिलचस्पी और छात्रों व अभिभावकों की समस्याओं को जानने के मकसद से किया जा रहा है। इसके लिए वह सोमवार को दोपहर एक बजे ट्विटर पर लाइव रहेंगे। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मौजूदा समय में बच्चों और अभिभावकों के मन में कई सवाल उठने स्वाभाविक हैं।
आगामी सत्र में बच्चों की पढ़ाई कैसे होगी और उनकी क्या मनोदशा है, इस पर अभिभावक ही उनके मन की बात सहजता से जान सकते है। इसीलिए वह इस संवाद के माध्यम से दोनों के मनोभाव को जानने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के उत्साह और उनकी बॉडी लैंग्वेज को सभी अभिभावक ध्यान से परखें। इसी उद्देश्य से वह अभिभावकों से संवाद स्थापित कर रहे हैं।
कोरोना वायरस की वजह लॉकडाउन के कारण हुए पढ़ाई के नुकसान की भरपाई करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय नें छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई को भी बढ़ावा दिया है। बहुत से स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं भी शुरू की हैं। 24 अप्रैल को शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए ई-पीजी पाठशाला प्लेटफॉर्म को भी लांच किया था।
ये भी पढ़ें - CBSE Board 2020: लॉकडाउन खत्म होने के 4 दिन बाद से शुरू हो सकता है, 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें ...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें ...

Worried about your kid's academic future because of #CoronaOutbreak?#lockdown taking a toll on their mental health?
विज्ञापन विज्ञापन
Parents, I am here to answer your queries.
Send your questions in the comments below! Use #EducationMinisterGoesLive pic.twitter.com/GmjRT4XXxk— Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) April 25, 2020

कमेंट
कमेंट X