फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union education minister emphasizes on building a new India

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने नए भारत के निर्माण पर दिया जोर, कहा-नई शिक्षा नीति है प्रभावशाली और संवादपूर्ण

Thu, 27 Aug 2020 08:13 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 27 Aug 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Union education minister emphasizes on building a new India
विचार व्यक्त करतें शिक्ष मंत्री - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि भारत विश्वगुरु का दर्जा अर्जित कर दुनिया का मार्गदर्शन करें। नए भारत के निर्माण की दिशा में हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। इस दिशा में नई शिक्षा नीति सहायक साबित होगी, क्योंकि यह प्रभावशाली और संवादपूर्ण भी है। उक्त बातें शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने बीएचयू में नवनिर्मित शिक्षा संकुल के ऑनलाइन उद्घाटन के अवसर पर कहीं।

विज्ञापन

  
विश्वविद्यालय परिसर के कर्मचारी स्वास्थ्य संकुल के पास बने आवास संकुल के उदघाटन समारोह में शिक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालय को इंस्टीट्यूट आफ एमेनेंस का दर्जा मिलने, आईएमएस में एम्स जैसी सुविधा दिए जाने सहित अन्य उपलब्धियों की चर्चा की।
विज्ञापन


इस दौरान कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर ने बताया कि 57.25 करोड़ रुपए की लागत से तैयार शिक्षक आवास संकुल का निर्माण केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा नवंबर 2018 में शुरू हुआ। लॉकडाउन के बाद भी 20 महीने में बनकर तैयार हुआ है। संकुल के दो ब्लॉक में 200 फ्लैट हैं। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए रेक्टर प्रोफेसर वीके शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय ने 100 गांवों को गोद लिया है और 20 गांव में काम भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed