JEE Mains 2021 : केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक शाम सात बजे करेंगे लाइव संबोधन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक मंगलवार, छह जुलाई को शाम सात बजे ट्विटर और फेसबुक पर लाइव रहेंगे। इस दौरान वे संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई की तीसरे और चौथे चरण की परीक्षा से संबंधित सूचनाओं को साझा करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक मंगलवार, छह जुलाई, 2021 को शाम सात बजे ट्विटर और फेसबुक पर लाइव रहेंगे। इस दौरान वे मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन - 2021 के तीसरे और चौथे चरण की परीक्षा से संबंधित सूचनाओं को साझा करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने स्वयं ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा,
प्रिय छात्र-छात्राओं,
जिसकी आप सभी को लम्बे समय से प्रतीक्षा थी, मैं आज शाम 7:00 बजे आप सभी को #JEE की तीसरे और चौथे चरण की परीक्षा से सम्बंधित सूचनाओं से अवगत करवाउँगा ।विज्ञापन
Stay Tuned !@DDNewslive @PIB_India @MIB_India @DG_NTA @EduMinOfIndia @mygovindiaविज्ञापन विज्ञापन— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) July 6, 2021
माना जा रहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री तकनीकी शिक्षण संस्थानों के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य के स्थगित चरणों के आयोजन के बारे में बात करेंगे। संभव है कि डॉ निशंक जेईई - मेन - 2021 के शेष दो चरणों की परीक्षा की तिथियों की घोषणा भी कर दें।
इससे पहले, मीडिया रिपोर्टों में जेईई मेन 2021 की परीक्षाएं जुलाई और अगस्त 2021 में आयोजित की जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जेईई मेन 2021 और जेईई एडवांस जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं पर अंतिम निर्णय शिक्षा मंत्रालय द्वारा लिया जाना है।
हाल ही में समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जेईई मेन 2021 के लंबित सत्र या तो जुलाई के अंत में या अगस्त में आयोजित किए जाने और मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट को सितंबर तक के लिए स्थगित करने की संभावना है। दोनों परीक्षाओं के बीच 14 दिनों के अंतराल के रखने पर विचार किया जा रहा था।
हालांकि, उम्मीद है कि मंगलवार, शाम सात बजे केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपने लाइव संबोधन के दौरान जेईई मेन परीक्षा के लंबित चरणों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर देंगे। बता दें कि इस साल जेईई मेन 2021 परीक्षा को चार चरणों में आयोजित करने का फैसला किया गया था। इसके तहत दो चरणों की परीक्षाएं लॉकडाउन से पहले संपन्न हो चुकी हैं। तथा शेष दो चरणों की परीक्षाओं का आयोजन होना है।
कमेंट
कमेंट X