फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Union Budget 2024: Education Budget Over the Past 4 Years and Expectations for 2024

Education Budget 2024: बीते 4 सालों में कैसा रहा एजुकेशन बजट? जानिए 2024 में क्या हैं उम्मीदें

Tue, 30 Jan 2024 03:16 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 30 Jan 2024 03:16 PM IST
सार

Union Budget 2024: 01 फरवरी को साल 2024-25 का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। देखने वाली बात होगी कि वित्त वर्ष-25 के लिए शिक्षा मंत्रालय को कितना आवंटन होगा। हालांकि, पिछले दो वित्त वर्ष में शिक्षा, कौशल विकास आदि के आवंटन में काफी बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Union Budget 2024: Education Budget Over the Past 4 Years and Expectations for 2024
Union Budget 24: पिछले दो वित्त वर्ष में शिक्षा, कौशल विकास आदि के आवंटन में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Union Budget 2024: केंद्र सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 01 फरवरी को साल 2024-25 का अंतरिम बजट संसद में पेश करेंगी। इस बार के बजट में शिक्षा, उच्च शिक्षा को लेकर क्या-क्या घोषणाएं होंगी, इस पर सभी की निगाहें रहेंगी। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी 2024 से शुरू हो रहा है, जो 09 फरवरी 2024 तक चलेगा। यह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। आइए जानते हैं इस कार्यकाल के दौरान पेश किए बजटों से जुड़ी बातें...

विज्ञापन

Union Budget 2022-21: 2020 का बजट

साल 2020 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के केन्द्र में दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। इसमें 99,300 करोड़ रुपये शिक्षा के क्षेत्र के लिए आवंटित किए गए थे। यह आवंटन सालाना आधार पर 5% ज्यादा था। इसके अलावा, कौशल विकास के लिए 3,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। बजट में शिक्षा के क्षेत्र में निवेश लाने और नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2020) को लागू करने पर फोकस किया गया था। मई 2019 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मसौदा जारी किया गया था, जिसमें शिक्षा पर जीडीपी का कम से कम 6 प्रतिशत खर्च करने का प्रस्ताव दिया गया था। शिक्षा के क्षेत्र में ग्लोबल लेवल पर सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इस बजट में फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट (FDI) और एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग्स (ECB) भी पेश किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Union Budget 2021-22: 2021 का बजट

इस बजट में शिक्षा मंत्रालय को 93,224 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जो एजुकेशन सेक्टर में पिछले साल के वास्तविक खर्च से 2.1% ज्यादा था। 2021 के बजट में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नए स्कूलों और लेह में सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना के जरिए स्कूली और उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ाने का ऐलान किया गया था। इस बजट में स्कूली शिक्षा के लिए 54,874 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। यह आवंटन वित्त वर्ष 2021 के वास्तविक खर्च से 2.2% ज्यादा था। उच्च शिक्षा के लिए पिछले वित्त वर्ष के वास्तविक खर्च से 1.9% ज्यादा (38,351 करोड़) का आवंटन किया गया।

विज्ञापन

Union Budget 2022-23: 2022 का शिक्षा बजट

2022 के बजट में शिक्षा मंत्रालय को 1.04 लाख करोड़ का बजट आवंटित किया गया, जोकि 2021-22 के संशोधित खर्च के मुकाबले 18.5% अधिक था। इसमें स्कूली शिक्षा के लिए 63,449.37 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जो वित्त वर्ष 2022 के संशोधित अनुमानों से 22.1% ज्यादा था। उच्च शिक्षा का बजट 40,828 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2022 के संशोधित अनुमानों से 13.3% ज्यादा था। बजट में मॉडल स्कूलों, शिक्षकों की ट्रेनिंग और कुछ खास संस्थानों को स्कॉलरशिप के आवंटन पर जोर दिया गया था।

Union Budget 2023-24: 2023 का शिक्षा बजट

वर्ष 2023 में शिक्षा मंत्रालय को 13% की बढ़ोत्तरी के साथ 1,12,899 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया। यह वित्त वर्ष 2024 के लिए सरकार के कुल अनुमानित खर्च का 2.9% था। इस बजट में समग्र शिक्षा अभियान के लिए बड़ी रकम (37,453 करोड़ रुपये) आवंटित की गई। बजट में एकलव्य स्कूलों के लिए 38,000 से भी ज्यादा शिक्षकों की भर्ती करने का ऐलान भी किया गया था। इस साल स्कूली शिक्षा के लिए 68,805 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जो वित्त वर्ष 2023 के संशोधित अनुमानों से 16.5% ज्यादा है। इसके अलावा, उच्च शिक्षा के लिए 44,095 करोड़ का प्रावधान किया गया था, जो वित्त वर्ष 2023 के संशोधित अनुमानों के मुकाबले 8% ज्यादा है।

Union Budget 2024-25: साल 2024 में क्या हैं उम्मीदें...?

इस साल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 01 फरवरी को साल 2024-25 का अंतरिम बजट संसद में पेश करेंगी। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी 2024 से शुरू हो रहा है, जो 09 फरवरी 2024 तक चलेगा। केन्द्र सरकार के इस कार्यकाल का यह आखिरी बजट है। पिछले दो वित्त वर्ष में शिक्षा, कौशल विकास आदि के आवंटन में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है 2024 के अंतरिम बजट में लोगों को ज्यादा बड़े ऐलानों की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed