फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UKPSC Supervisor exam answer key released Know how to check at psc.uk.gov

UKPSC Answer Key: यूकेपीएससी सुपरवाइजर परीक्षा आंसर की पर ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति, देखें पूरी प्रक्रिया

Wed, 22 Nov 2023 05:26 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 22 Nov 2023 05:26 PM IST
सार

UKPSC Supervisor Exam Answer Key: यूकेपीएससी ने सहकारी पर्यवेक्षक और पर्यावरण पर्यवेक्षक के पद पर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने की प्रक्रिया 22 नवंबर से शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
UKPSC Supervisor exam answer key released Know how to check at psc.uk.gov
Answer Key 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UKPSC Supervisor Answer Key Out: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने सहकारी पर्यवेक्षक (Co-operative Supervisor) और पर्यावरण पर्यवेक्षक (Environment Supervisor) (समूह सी) परीक्षा 2023 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया आज यानी 22 नवबंर से शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

यूकेपीएससी सहकारिता पर्यवेक्षक और पर्यावरण पर्यवेक्षक पद पर हुई लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्रों की चारों सीरीज (A,B,C,D) को यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके और दस्तावेजी साक्ष्य अपलोड करके जारी उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां (यदि कोई हो) उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों द्वारा 22 नवंबर से 28 नवंबर 2023 तक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। 28 नवंबर के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न पत्र 50 रुपये का शुल्क देना होगा।

विज्ञापन

यूकेपीएससी पर्यवेक्षक परीक्षा 19 नवंबर, 2023 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 55 पदों को भरना है, जिनमें से 02 रिक्तियां सहकारी पर्यवेक्षक के पद के लिए हैं और 53 रिक्तियां पर्यावरण पर्यवेक्षक के पद के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed