UKPSC: सेनेटरी इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 3 दिसंबर को होगी परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड
UKPSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सेनेटरी इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया। परीक्षा 3 दिसंबर को होनी है। सभी संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UKPSC Sanitary Inspector Admit Card 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सेनेटरी इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - psc.uk.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं।
3 दिसंबर को होगी परीक्षा
इस बार लाखों की संख्या में आयोग को आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि पदों की संख्या सिर्फ 65 है। सेनेटरी इंस्पेक्टर के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 3 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एकल परीक्षा केंद्र, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (परीक्षा भवन), हरिद्वार में आयोजित की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सभी उम्मीदवार ध्यान से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। आप नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "Sanitary Inspector Examination-2023 -- Notification and Link for Download Admit Card (Admit Card)" लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आएगा।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
कमेंट
कमेंट X