NEP: साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय बना भारत में कैंपस स्थापित करने वाला पहला विदेशी संस्थान, केंद्र ने दी जानकारी
NEP: यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ साउथेम्प्टन, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत भारत में अपना कैंपस स्थापित करने वाली पहली विदेशी यूनिवर्सिटी बन गई है। यूजीसी ने पिछले साल विदेशी शिक्षण संस्थानों के लिए नियम घोषित किए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
University of Southampton: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने 2023 में भारत में विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों के कैंपस की स्थापना और संचालन के लिए नियम घोषित किए थे। इसके बाद, यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ साउथेम्प्टन, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत भारत में अपना कैंपस स्थापित करने वाली पहली विदेशी यूनिवर्सिटी बनी। यह जानकारी गुरुवार को केंद्र द्वारा साझा की गई है।
गुरुग्राम में कैंपस खोलनी की मिली मंजूरी
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों को आशय पत्र (एलओआई) सौंपा। अधिकारियों के अनुसार, साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी ने गुरुग्राम में एक शाखा कैंपस खोलने का प्रस्ताव पेश किया था, जिसे यूजीसी की स्थायी समिति ने नियमों के अनुसार एलओआई जारी करने के लिए मंजूरी दे दी है। यूजीसी की स्थायी समिति में भारत और विदेश के जाने-माने शिक्षाविद शामिल हैं।
यूजीसी के चेयरमैन जगदीश कुमार ने कहा, "साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय के भारत परिसर द्वारा प्रदान की जाने वाली डिग्रियां मेजबान विश्वविद्यालय के समान ही होंगी। भारत में साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय के शाखा परिसर में पेश किए जाने वाले कार्यक्रमों में समान शैक्षणिक और गुणवत्ता मानक होंगे।"
इन पाठ्यक्रमों की होगी पढ़ाई
जगदीश कुमार ने कहा, "साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय के भारतीय परिसर में जुलाई 2025 में अपने शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू होने की उम्मीद है। पेश किए जाने वाले पाठ्यक्रम व्यवसाय और प्रबंधन, कंप्यूटिंग, कानून, इंजीनियरिंग, कला और डिजाइन, जैव विज्ञान और जीवन विज्ञान पर केंद्रित विषयों में होंगे।"
कमेंट
कमेंट X