UK Board Result 2019: 10वीं और 12वीं के परिणामों को लेकर ना हो परेशान, ये टिप्स आएंगी काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UK Board Result 2019: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम गुरुवार, 30 मई, 2019 को घोषित करेगा। घोषणा के बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम यूके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर देख सकेंगे। यही नहीं, विद्यार्थी अपना परिणाम अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं। रिजल्ट को लेकर अक्सर अभिवावक और विद्यार्थी चिंता और तनाव में आ जाते हैं। इस तनाव का कई बार बच्चों पर बुरा असर भी देखने को मिलता है। ऐसे में अभिभावक उन्हें तनाव के माहौल से बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे करें अपने बच्चों को प्रोत्साहित...
अपने बच्चों को प्रोत्साहित करें:
आपको अपने बच्चे को रिजल्ट से जुड़ी हर परेशानी के लिए चिंतामुक्त रखना चाहिए। साथ ही अपने बच्चे को यह जरूर बताएं कि बोर्ड की परीक्षाएं जीवन का अंत नहीं है। महज एक पड़ाव है। इससे बच्चे प्रोत्साहित होंगे।
प्रेरणादायी कहानियां सुनाएं:
बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें प्रेरणादायी कहानियां सुनाएं। ऐसे लोगों के बारे में बताएं, जो भले ही अच्छे अंक न ला पाए हों, लेकिन दुनिया में खूब नाम कमाया। अच्छे काम किए और जिनकी लोग सराहना करते हैं।
तुलना न करें:
अपने पड़ोसियों या दोस्तों के बच्चों से अपने बच्चे के परिणाम की तुलना बिल्कुल न करें। अगर आपका बच्चा रिजल्ट को लेकर परेशान या घबराया हुआ है, तो उसके साथ अच्छा वक्त बिताएं। उसके दिल की बातों को प्यार से सुनें। भविष्य को लेकर अपने बच्चों का मनोबल बढ़ाएं।
तारीफ करें:
हमेशा अपने बच्चे की संभावनाओं और रुचि की पहचान करने का प्रयास करें। हमेशा उनकी रुचि के आधार पर पाठ्यक्रम और करियर चुनने के लिए प्रोत्साहित करें। बार-बार परिणामों का जिक्र न करें।
चरण 1: नीचे दिए गए विकल्प पर क्लिक करें।
UK Board 10वीं का परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। (लिंक अभी सक्रिय नहीं है)
UK Board 12वीं का परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। (लिंक अभी सक्रिय नहीं है)
चरण 2: मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 3: UK परिणाम 2019 डाउनलोड करें।
चरण 4: एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट: ubse.uk.gov.in
- इस बार परीक्षा के लिए प्रदेश में 1313 केंद्र बनाए गए थे।
- UK Board परीक्षा के परिणाम सुबह 10:00 बजे जारी होने की संभावना है।
- 2018 में, कक्षा 10वीं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.57, जबकि कक्षा 12वीं के लिए 78.97% था।
कमेंट
कमेंट X