फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UK Board Result 2025 Class 10 12 Out- Direct Link to Check Result

UK Board Result 2025 Out: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित, तुरंत अमर उजाला पर ऐसे करें चेक

Sat, 19 Apr 2025 11:09 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 19 Apr 2025 11:09 AM IST
सार

Uttarakhand Board Class 12 Result 2025 Out: उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं -12वीं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। छात्र अब अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर के माध्यम से चेक कर सकते हैं। 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।  

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

विज्ञापन
UK Board Result 2025 Class 10 12 Out- Direct Link to Check Result
UK Board Result 2025 Out - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UK Board Result 2025 Out: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज 19 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपना रिजल्ट सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Uttarakhand Board Inter Result 2025: कुल परीक्षाफल 83.23%

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल परीक्षाफल 83.23% रहा है। आंकड़ों के अनुसार, लड़कों का पास प्रतिशत 80.10% रहा, जबकि लड़कियों ने 86.20% पास प्रतिशत के साथ एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन

Uttarakhand Board High School Result 2025: कुल परीक्षाफल 90.77%

हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) का कुल परीक्षाफल इस बार 90.77% दर्ज किया गया है। इसमें 88.20% लड़के सफल हुए हैं, जबकि 93.25% लड़कियां परीक्षा में पास होकर एक बार फिर अव्वल रहीं। आंकड़े यह दर्शाते हैं कि हाईस्कूल और इंटर, दोनों ही वर्गों में छात्राओं ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम में अभ्यर्थी का नाम, अभ्यर्थी का रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, अंतिम परिणाम और डिविजन आदि विवरण लिखे होंगे। उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 21 फरवरी को हुई। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं।
 
यह भी पढ़ें: यूके बोर्ड का रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका, ग्राफिक से समझें हर एक स्टेप

ऐसे देखें अपनी रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट www.amarujala.com/results पर जाएं।
  • इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
  • अब 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं वाले लिंक पर और 12वीं के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed