UK Board Result 2023 Live: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट SMS पर, यह मैसेज करें टाइप
UBSE Result Class 10th, 12th 2023: उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं-12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.UK.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UK Board Result 2023: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूबीएसई की आधिकारिक साइट ubse.uk.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं।
Uttarakhand Board Result: एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट
छात्र अपना यूके बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2023 एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं -
-
छात्र नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके यूके बोर्ड परिणाम 2023 कक्षा 10वीं और 12वीं का एसएमएस द्वारा सत्यापित कर सकते हैं:
-
अपने फोन पर एसएमएस एप खोलें।
-
UT12Roll Number या UT10Roll Number टाइप करें।
-
इसे 5676750 पर भेज दें।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव ने बताया हाई स्कूल, इंटर मीडिएट की उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 30 केंद्रों पर किया गया था। बोर्ड की ओर से मूल्याकंन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की गई थी और मूल्यांकन कार्य को 29 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था। प्रदेशभर में करीब 14.22 लाख उत्तर पुस्तिकाओं को 4500 शिक्षकों ने जांचा। इसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की गई।
बता दें कि UBSE कक्षा 10वीं और 12वीं की अंतिम परीक्षा के लिए कुल 2,59,437 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा में कुल 1,32,115 छात्र उपस्थित हुए और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा में 1,27,324 छात्र उपस्थित हुए।
कमेंट
कमेंट X