फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UK Board Result 2022 Class 10th 12th Declared at ubse uk gov In Check Uttarakhand Board Result Passing Percentage Here

UK Board Result 2022 OUT: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी, यहां जानें 10वीं-12वीं का पास पर्सेंटेज

Mon, 06 Jun 2022 05:14 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 06 Jun 2022 05:14 PM IST
सार

UK Board Result 2022 OUT: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से राज्य में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 28 मार्च, 2022 से 19 अप्रैल, 2022 के दौरान सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। छात्र परिणाम से जुड़े हर अपडेट को यहां चेक करें- उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट लाइव

विज्ञापन
UK Board Result 2022 Class 10th 12th Declared at ubse uk gov In Check Uttarakhand Board Result Passing Percentage Here
UK Board 10th 12th Result Out - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UK Board Result 2022 OUT:उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने राज्य में आयोजित कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। उत्तराखंड बोर्ड ने परिणाम को चेक करने का ऑनलाइन लिंक एक्टिवेट कर दिया है। इस साल 10वीं का रिजल्ट 77.74 फीसदी रहा है। वहीं 12वीं का पास प्रतिशत 85.38 फीसदी रहा है। जो कि पिछले साल के मुकाबले कम रहा है।

विज्ञापन

जिन उम्मीदवारों ने इस बार दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र चाहे तो हमारी खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे परिणाम को चेक करने की सभी जरूरी प्रक्रिया बताई गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : UK Board Result 2022: कैसे देखें उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? जानें यह चार आसान तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन

UK Board Result 2022: शाम 4 बजे जारी हुआ परिणाम

उत्तराखंड 10वीं - 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों को सोमवार 6 जून, 2022 को परिषद कार्यालय, रामनगर में राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में जारी किया गया। इसके बाद परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अब छात्र अपना परिणाम और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें : UK Board Result 2022 Live: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, यहां पढ़ें रिजल्ट से जुड़ा लाइव अपडेट

UK Board Result 2022: इन वेबसाइट्स पर देखें नतीजे

 

UK Board Result 2022: छात्र परिणाम को डायरेक्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें- उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट

यह भी पढ़ें : UK Board Result 2022 Out Live: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, 2021 के मुकाबले कम रहा रिजल्ट

UK Board Result 2022: कब हुई थी परीक्षा
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से राज्य में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 28 मार्च, 2022 से 19 अप्रैल, 2022 के दौरान सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए राज्यभर में 1333 केंद्रों की स्थापना की गई थी। बता दें कि कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण परीक्षा को काफी सावधानीपूर्वक आयोजित किया गया था।

बोर्ड की ओर से आयोजित  हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 1,29,778 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 1,13,164 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। लाखों की संख्या में छात्र परीक्षा के बाद से ही अपना परिणाम का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। 

यह भी पढ़ें : UK Board Result 2022: कैसे देखें उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? जानें यह चार आसान तरीके

UK Board Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

छात्र परिणाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें

  • सबसे पहले परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं। 
  • UBSE UK Board 12th Result 2022 या  UBSE UK Board 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें। 
  •  अब अपना रोल नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका परिणाम प्रदर्शित होगा, इसमें अपनी जानकारियां चेक कर लें। 
  • अब परिणाम को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed