फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UK Board Result 2021 Date and Time ubse.uk.gov.in 31 July at 11:AM

UK Board 10th, 12th Result 2021: 31 जुलाई को जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

Thu, 29 Jul 2021 01:20 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 29 Jul 2021 01:20 PM IST
सार

उत्तराखंड बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई सुबह 11 बजे जारी करेगा। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (यूबीएसई) की तरफ से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
UK Board Result 2021 Date and Time ubse.uk.gov.in 31 July at 11:AM
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UK Board 10th-12th Result 2021: उत्तराखंड बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई 2021 सुबह 11 बजे जारी करेगा। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (यूबीएसई) की तरफ से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड 31 जुलाई शनिवार के दिन एक साथ दसवीं और बारहवीं के परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अन्य राज्यों के बोर्ड की ही तरह उत्तराखंड बोर्ड ने भी इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण रद्द किया गया था। इसके बाद बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए जारी करने की घोषणा की थी। इस साल दसवीं परीक्षा के लिए एक लाख 48 हजार और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा के लिए एक लाख 24 हजार छात्रों ने पंजीकरण किया था।
विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड ने दसवीं कक्षा के लिए 75:25 फार्मूले का मूल्यांकन मानदंड तय किया था। उत्तराखंड दसवीं का रिजल्ट तैयार करने के लिए छात्रों के नौवीं के अंकों को 75 फीसदी वेटेज और दसवीं के अर्धवार्षिक और आंतरिक मूल्यांकन में प्रदर्शन को 25 फीसदी वेटेज दिया जाएगा। इसी तरह से उत्तराखंड बारहवीं के रिजल्ट के लिए 50:40:10 का फार्मूला तय किया था। जिसके मुताबिक, छात्रों के दसवीं के प्रदर्शन को 50 फीसदी वेटेज, 11वीं में प्राप्त अंकों को 40 फीसदी वेटेज और 12वीं के प्रदर्शन को 10 फीसदी वेटेज मिलेगा। इसी फॉर्मूले से इस साल दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट तैयार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे चेक कर पाएंगे उत्तराखंड दसवीं और 12वीं का रिजल्ट
-सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in है।
-यहां होम पेज पर आपको दसवीं और 12वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इस तरह आपका दसवीं और 12वीं का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed