{"_id":"5f4ec0ff66d7c7378b42fcb3","slug":"ugc-wrote-letters-to-states-and-all-universities-provide-provisional-admissions-till-30-in-post-graduation","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने राज्यों व सभी विश्वविद्यालयों को लिखा पत्र, स्नातक-स्नातकोत्तर में 30 तक दें प्रोविजनल दाखिले","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने राज्यों व सभी विश्वविद्यालयों को लिखा पत्र, स्नातक-स्नातकोत्तर में 30 तक दें प्रोविजनल दाखिले
Wed, 02 Sep 2020 03:15 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 02 Sep 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
ugc
- फोटो : पीटीआई
विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को शैक्षणिक सत्र 2020-21 में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में 30 सितंबर तक प्रोविजनल दाखिला देना होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी राज्यों और विश्वविद्यालयों को इस संबंध में पत्र लिखा है। इसके तहत 30 सितंबर तक छात्र अपने दस्तावेज जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने राज्यों व सभी विश्वविद्यालयों को लिखा पत्र
यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से पत्र लिखा गया है। इसमें लिखा है कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 में विश्वविद्यालयों को स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि किसी छात्र के पास फिलहाल कोई दस्तावेज या सर्टिफिकेट नहीं है तो उसे प्रोविजनल दाखिला दिया जाए। छात्र बाद में सर्टिफिकेट जमा कर देगा। इसके अलावा अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा भी तय समय पर करने को कहा है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X