फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC wrote a letter to universities National Unity Day will be celebrated on 31st October

UGC: यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को लिखा पत्र, 31 अक्तूबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस, छात्र लेंगे शपथ

Fri, 27 Oct 2023 05:40 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 27 Oct 2023 05:40 AM IST
सार

यूजीसी के सचिव प्रोफेसर मनीष जोशी की ओर से बृहस्पतिवार को सभी विश्वविद्यालयों और राज्यों के शिक्षा विभाग को पत्र लिखा गया। इसमें लिखा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है, इसलिए सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में इस दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
UGC wrote a letter to universities National Unity Day will be celebrated on 31st October
यूजीसी

विस्तार

सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्र 31 अक्तूबर को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ लेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने का फैसला लिया है। इसी के तहत विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा की  शपथ लेंगे।

विज्ञापन

यूजीसी के सचिव प्रोफेसर मनीष जोशी की ओर से बृहस्पतिवार को सभी विश्वविद्यालयों और राज्यों के शिक्षा विभाग को पत्र लिखा गया। इसमें लिखा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है, इसलिए सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में इस दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सबसे पहले शपथ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें छात्र एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ लेंगे। छात्र शपथ हिंदी और अंग्रेजी या फिर क्षेत्रीय भाषा में भी ले सकते हैं। उसके बाद अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। विश्वविद्यालयों को इसकी रिपोर्ट भी तैयार करनी होगी, जोकि उन्हें यूजीसी समेत अपनी वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed