{"_id":"5be0a048bdec22699d5ad2db","slug":"ugc-will-conduct-online-survey-of-universities-and-higher-education-institutions-across-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर के विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों का ऑनलाइन सर्वे करेगा यूजीसी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
देशभर के विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों का ऑनलाइन सर्वे करेगा यूजीसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
यूजीसी
यूजीसी देशभर के विश्वविद्यालयों का ऑनलाइन सर्वे करने जा रहा है। इसी के तहत यूजीसी ने विश्वविद्यालयों से डिजिटल टेक्नोलॉजी को अपनाते हुए सभी जानकारियां ऑनलाइन भेजने का निर्देश दिया है। इसमें विश्वविद्यालयों को अब छात्र, पाठ्यक्रम, शिक्षक, कोर्स, खाली पदों की जानकारी ऑनलाइन देनी होगी।
विज्ञापन
यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन ने कुलपतियों को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी भेजने को कहा है। इसमें लिखा है कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों को ऑनलाइन सर्वे के माध्यम से सारी जानकारियां उपलब्ध करवानी होगी। इस सर्वे का मुख्य मकसद विभिन्न विश्वविद्यालयों में छात्रों, पाठ्यक्रम, शिक्षक, खाली पद आदि की रिपोर्ट तैयार करना है, ताकि कमियों को सुधारा जा सके।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X