{"_id":"6792f534b614e7df8c0b14f9","slug":"ugc-now-20-acres-of-land-is-required-to-build-a-university-limit-fixed-for-first-time-2025-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UGC: देश में विश्वविद्यालय खोलने की राह हुई आसान, अब सिर्फ 20 एकड़ जमीन जरूरी; पहली बार तय की भूमि सीमा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC: देश में विश्वविद्यालय खोलने की राह हुई आसान, अब सिर्फ 20 एकड़ जमीन जरूरी; पहली बार तय की भूमि सीमा
Fri, 24 Jan 2025 07:34 AM IST
शिवम गर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 24 Jan 2025 07:34 AM IST
सार
UGC: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की उच्चस्तरीय समिति ने विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए पहली बार भूमि की जरूरत से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय के लिए अब 20 एकड़ जमीन आवश्यक होगी।
विज्ञापन
UGC
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
Land Requirement for Universities: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की उच्चस्तरीय समिति ने विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए पहली बार भूमि की जरूरत से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय के लिए अब 20 एकड़ जमीन आवश्यक होगी। एक विद्यार्थी को 30 वर्ग मीटर जगह मिलेगी।
देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को वर्ष 2040 तक मल्टीडिसिप्लनरी यानी बहुविषयक संस्थान में बदल दिया जाएगा। दूरदराज के क्षेत्रों में विद्यार्थियों को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा देने के लिए 2035 तक हर जिले में कम से कम एक बहुविषयक संस्थान होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी) में 2035 तक सकल नामांकन अनुपात 50 फीसदी करने का लक्ष्य रखा गया है।

Trending Videos
कमेंट
कमेंट X