फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC-NET results declared Over 4000 candidates eligible for JRF 84 subjects results check details

यूजीसी-नेट का रिजल्ट जारी: 4000 से अधिक उम्मीदवार JRF के लिए पात्र, 84 विषयों के परीक्षा परिणाम जारी

Sat, 29 Aug 2026 04:54 AM IST
ज्योति भास्कर पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 29 Aug 2026 04:54 AM IST
सार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जून 2026 में आयोजित यूजीसी-नेट के 84 विषयों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परिणाम और स्कोरकार्ड देख सकते हैं। लॉग इन करने के बाद स्कोरकार्ड देखा, डाउनलोड और प्रिंट किॉा जा सकता है। एनटीए के मुताबिक तीन विषयों- अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र की पुनः परीक्षा 9 से 10 सितंबर को होगी। इसके बाद इनके नतीजे जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
UGC-NET results declared Over 4000 candidates eligible for JRF 84 subjects results check details
यूजीसी नेट के परीक्षा परिणाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-एआई

विस्तार

यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC-NET) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 84 विषयों के नतीजे घोषित किए हैं। परीक्षा में 6.07 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, 4 हजार से ज्यादा उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए योग्य पाए गए हैं। वहीं, 97 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने पीएचडी में दाखिले के लिए पात्रता हासिल की है।

विज्ञापन

विषयवार पूरा रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

विज्ञापन
  • परीक्षा 84 विषयों के लिए आयोजित की गई थी।
  • कुल 6.07 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
  • 97 हजार से ज्यादा उम्मीदवार पीएचडी के लिए योग्य हुए।
  • 4 हजार से ज्यादा उम्मीदवार JRF के लिए पात्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन विषयों की परीक्षा दोबारा होगी

NTA ने जून में हुई परीक्षा के बाद अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के पेपर की समीक्षा कराई थी। विशेषज्ञ समिति ने प्रश्नपत्रों में कई गलतियां पाई थीं। इनमें तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और भाषा से जुड़ी गलतियां शामिल थीं। इसके बाद इन तीन विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया गया। NTA ने 16 अगस्त को UGC-NET की आंसर की जारी की थी। इसी दिन अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की दोबारा परीक्षा की घोषणा की गई।

  • दोबारा परीक्षा 9 और 10 सितंबर को होगी।
  • उम्मीदवारों से इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • परीक्षा की नई तारीखों पर अलग से एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देश जारी किए जाएंगे।

यूजीसी नेट परीक्षा क्यों जरूरी, स्कोर कैसे देखें?
UGC-NET के जरिए भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता तय होती है। इसी परीक्षा से जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए भी उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी स्कोर देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट-  का इस्तेमाल कर सकते हैं। परिणाम या स्कोर देखने के लिए दो लिंक सक्रिय किए गए हैं। इसमें एक वैकल्पिक है।

  1. यूजीसी नेट जून 2026 का स्कोर कार्ड इस लिंक पर देखें

  2. यूजीसी नेट का परीक्षा परिणाम देखने के लिए वैकल्पिक लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed