फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET Result 2024 Result releasing soon, Check more details here

UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद, यहां से कर सकेंगे चेक

Tue, 17 Sep 2024 06:02 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 17 Sep 2024 06:02 PM IST
सार

UGC NET Result 2024: एनटीए द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने के बाद से ही अभ्यर्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, एजेंसी द्वारा रिजल्ट जल्द ही रिजल्ट जारी करने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
UGC NET Result 2024 Result releasing soon, Check more details here
UGC NET Result 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

UGC NET Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) का रिजल्ट घोषित करेगी। उत्तरकुंजी जारी होने के बाद से ही अभ्यर्थी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 14 सितंबर को बंद कर दी गई थी और इसके बाद रिजल्ट आने की उम्मीद है। रिजल्ट की घोषित होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.ac.in) पर रिजल्ट देख सकेंगे और फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
यूजीसी नेट परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

यूजीसी नेट की प्रोविजनल आंसर-की 11 सितंबर को जारी की गई थी, जबकि चैलेंज विंडो शुरू में 13 सितंबर को बंद होने वाली थी। हालांकि, बाद में समय सीमा बढ़ाकर 14 सितंबर कर दी गई थी। जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर-की से संतुष्ट नहीं थे, उनके पास चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये का शुल्क देकर आपत्तियां दर्ज कराने का विकल्प था। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को अपने दावे का समर्थन करने वाले पर्याप्त सबूत देने होंगे।

विज्ञापन

इस दिन हुई परीक्षा
इस वर्ष, एनटीए ने 21 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 तक 83 विषयों के लिए देश भर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में पुनर्निर्धारित यूजीसी नेट परीक्षा जून 2024 परीक्षा आयोजित की। यूजीसी नेट परीक्षा स्कोरकार्ड के अलावा, परीक्षण एजेंसी यूजीसी नेट परीक्षा अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी करेगी।
 

यूजीसी नेट परिणाम कैसे जांचें?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.ac.in) पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिए गए UGC NET स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक को खोलें।
  • इसके बाद अपना लॉगिन विवरण - आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद अपना विवरण सबमिट करें और अपना परिणाम देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed