UGC NET Result: खत्म होने वाला है इंतजार! जल्द आ सकता है यूजीसी नेट का रिजल्ट, ऐसे करना होगा चेक
UGC NET Result 2024: एनटीए की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जा चुकी है। अब उम्मीदवारों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है, जोकि किसी भी समय जारी किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET Result 2024: एनटीए ने यूजीसी नेट जून परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। उम्मीदवार इसकी मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है, जिसकी घोषणा भी जल्द की जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर नजर बनाकर रखें, क्योंकि रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है।
चूंकि परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जा चुकी है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि रिजल्ट में अब ज्यादा समय नहीं लगेगा। जारी होने पर अपना स्कोर चेक करने के लिए उम्मीदवारों को उनके लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
अगस्त में शुरू हुई थी परीक्षा
यूजीसी नेट जून परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 तक किया गया था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक थी। इसके बाद, एनटीए ने अनंतिम उत्तर कुंजी सितंबर में जारी की थी और उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने के लिए 14 सितंबर, 2024 तक का मौका दिया था।
UGC NET Result 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
यूजीसी नेट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45% अंकों की आवश्यकता होगी, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी उम्मीदवारों को 35% अंकों की आवश्यकता होगी।
गौरतलब है कि परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। पहला सत्र जून और दूसरा दिसंबर में आयोजित कराया जाता है। एग्जाम के बाद पहले प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की जाती है और इसके बाद समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर-की और नतीजो का एलान किया जाता है।
UGC NET Scorecard: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
इस बार यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी होने में काफी देरी हुई है, जिसके कारण छात्र काफी नाराज है। छात्र अपनी नाराजगी सोशल मीडिया के माध्यम से जाहिर कर रहे हैं। रिजल्ट में देरी के कारण पीएचडी प्रवेश में भी समस्या आ रही है। अब , जबकि अंतिम उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है, तो उम्मीद लगाई जा सकती है कि रिजल्ट भी जल्द ही घोषित किया जाएगा। जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर जाएं।
- यहां स्कोर कार्ड देखने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- मांगे गए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- इसमें अपने विवरण की अच्छे से जांच करें।
- स्कोर कार्ड को डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X