{"_id":"5e60a27f8ebc3ec98830147a","slug":"ugc-net-june-exam-notification-2020-know-about-net-exam-registration-date","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UGC NET June Exam 2020: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए इस वक्त कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC NET June Exam 2020: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए इस वक्त कर सकते हैं आवेदन
Thu, 05 Mar 2020 12:26 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jaya Tripathi
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
एनटीए यूजीसी नेट 2020 नोटिफिकेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NTA NET JUNE 2020 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रकिया आनेवाले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। कुछ मीडिया साइट्स के मुताबिक इस के पंजीकरण कि संभावित तिथि 16 मार्च हो सकती है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इस परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए किसी भी तिथि की घोषणा नहीं की गई है। इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कराती है। हालांकि, पिछले वर्षों की तिथियों पर गौर करें तो इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि नेट की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन मार्च के दूसरे सप्ताह से ही चालू किए जा सकते हैं।
यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए होता है। उम्मीदवार इन दोनों के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं। नेट की परीक्षा जून 2020 में आयोजित की जाएगी और इसका रिजल्ट अगस्त 2020 में आने की संभावना है। पिछले कुछ वर्षों से यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है। पहले यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से ली जाती थी। अब इस परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाता है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर के 12:30 तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा 2:30 से 5 बजे तक होती है।
इस परीक्षा में पहला पेपर सभी उम्मीदवारों के लिए समान होता है। पहले पेपर में 100 नंबर के कुल 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं दूसरा पेपर उम्मीदवार के विषय से संबंधित होता है। इसमें 200 नंबर के कुल 100 प्रश्न होते हैं। यह सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होते हैं तथा निगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : CTET July 2020 : केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, दूसरी बार बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

कमेंट
कमेंट X